MP Election Result: सीएम शिवराज का लाडली बहना को प्रणाम, पत्नी साधना सिंह ने गले लगकर दी बधाई

MP Election Result: भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है, इसे देखते हुए BJP नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी के लहर दौड़ पड़ी है। इस जीत श्रेय लाडली बहनों को दिया जा रहा है। BJP को रुझानों में मिले प्रचंड बहुमत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ BJP कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लाडली बहनाओं को जीत का श्रेय देते हुए प्रणाम किया है। इस दौरान पत्नी साधना सिंह लाडली बहनों के गले लगकर खुशी मनाती नजर आई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री आवास के बगीचे में काम करने वाली एक महिला गुलाब का फूल तोड़कर सीएम शिवराज के पास पहुंची, और उन्हें जीत की बधाई देते हुए गुलाब का फूल भेंट किया। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुलाब का फूल लेते हुए लाडली बहन को धन्यवाद दिया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान भावुक नजर आ रहे थे।

Bhopal

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं इसे देखते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थित BJP कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़े- Assembly Election Result 2023 Live: जानिए चार राज्यों में 4 बजे तक का रिजल्ट, कहां पर किस की बन रही सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+