Indore news: जीतू यादव ने चुनाव आयोग को भेजा पत्र, लिखा- चिंटू चौकसे का मानसिक संतुलन बिगड़ा
MP Assembly Election 2023 के बीच अब कांग्रेस और BJP दोनों ही दल के प्रत्याशियों का जनसंपर्क रफ्तार पकड़ रहा है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-2 में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झंडे को लेकर विवाद सामने आया है।
इंदौर की विधानसभा-2 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने भरी सभा में BJP पार्षद जीतू यादव पर झंडे निकालने का आरोप लगाते हुए खुले मंच से देख लेने की धमकी दी। वहीं अब जीतू यादव ने चिंटू चौकसे और राजू भदौरिया को निशाने पर लेते हुए कड़ा पलटवार किया है। साथ ही जीतू यादव ने एक पत्र चुनाव आयोग को लिखा है.

जीतू यादव ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने कुलकर्णी नगर में भाजपाइयों को धमकी दी थी, जहां उनकी सभा के आधे घंटे बाद स्थानीय भाजपा पार्षद जीतू यादव ने पहले तो उसी जगह बहुत दमदारी से उसका जवाब दिया उसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चिंटू चौकसे का मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात कर दिमाग के डॉक्टरों से उनकी जांच करवाने का आग्रह किया, और इलाज होने तक दिमाग के डॉक्टरों की निगरानी में रखने को कहा है। यादव ने कहा कि, उनकी पार्टी, परिस्थिति और चुनाव में जमानत जब्त होने के डर से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है अतः मानसिक स्वास्थ अधिनियम 1987 के तहत दिमाग के डॉक्टर्स से उनकी जांच करवाकर इलाज करवाना चाहिए।
पुराने वीडियो वायरल हो रहे
उधर, दूसरी तरफ शहर में चिंटू चौकसे के कांग्रेस नेता शेख अलीम से झगड़े के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे सड़क पर शेख अलीम को दुत्कारते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे कई वीडियो और इससे जुड़े मेम सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है जिनमें लोग चौकसे को झगड़ालू बताते हुए कह रहे हैं, की जो अपनी पार्टी के नेता की नहीं सुनता वो जनता के क्या सुनेगा?, कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर की विधानसभा-2 में शुरू हुई सियासी लड़ाई अब आगे बढ़ती नजर आ रही है, जहां दोनों ही डाल के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-












Click it and Unblock the Notifications