Indore News: इंदौर में कांग्रेस ने डेंगू मच्छरों को दिया महाभोज, कीचड़ और गंदगी का लगाया भोग
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है, जहां इंदौर में लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं, जो अब स्वास्थ्य विभाग के लिए टेंशन बनते नजर आ रहे हैं।
सरकारी आंकड़े में शहर में डेंगू ने 1 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। इंदौर में घर-घर डेंगू फैला है, कांग्रेस ने इसके विरोध में अनोखा-प्रदर्शन किया है। इसी के साथ कांग्रेस नेताओं ने "डेंगू बाबा का विशाल भोज" भी आयोजित किया है।

प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, देवेंद्र सिंह यादव ने बताया की, मच्छर जनित बीमारी डेंगू, मलेरिया, चिकन गुनिया ने पूरे इंदौर में पैर पसार लिए है। इंदौर के हर घर में एक व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित है, सारे सरकारी, निजी, अस्पताल और क्लिनिक पर लाइन लगी पड़ी है। यह सब निगम की लापरवाही के कारण हो रहा है,निगम द्वारा न तो शहर में मच्छरों के लार्वे को मारने के लिए छिड़काव किया ना फॉगिंग मशीन से धुंआ किया,निगम द्वारा अब दिखावे के लिए चालान बनाए जा रहे है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया की, सरकारी आंकड़े में 1 हजार लोग डेंगू पीड़ित है, निगम की इसी लापरवाही के विरोध में कांग्रेस ने अपनी पूर्व घोषणा अनुसार किया "डेंगू बाबा का विशाल भोज" इस भोज में कांग्रेस ने एक बड़े मच्छर के चित्र को लगाकर लिखा की निगम द्वारा आमंत्रित किए गए डेंगू, मलेरिया, चिकन गुनिया के मच्छरों के लिए ये भोज है। भोज में पत्तल में गंदगी रखी पीने को गंदे पानी के गिलास रखे जो मच्छरों को अत्यंत प्रिय है, दीपक लगाया हार फूल माला पहनाई ये आयोजन निगम को गहरी नींद से जागने के लिए किया गया है। निगम द्वारा अगर 3 दिन में शहर में फॉगिंग और छिड़काव नहीं करवाया तो कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा।
ये भी पढ़े- Indore News: अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, लाखों का माल बरामद












Click it and Unblock the Notifications