Indore News: अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, लाखों का माल बरामद
इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग के द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान के तहत विगत दिवस में की गई कार्रवाई में लगभग 9 लाख रूपये मूल्य की 702 लीटर से अधिक देशी/विदेशी/हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई। इस संबंध में होटल/ढाबो/अवैध अड्डों पर कार्यवाही करते हुए 127 प्रकरण दर्ज किये गये। इन मामलों में 01 चार पहिया वाहन तथा 01 दोपहिया वाहन भी जप्त किया गया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि, यह कार्रवाई गत 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर के मध्य आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व कंट्रोल रूम प्रभारी आर. एच. पचौरी ने किया।
बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त
अभियान के तहत जिला इंदौर के कई वृत्तों में तलाशी ली गई और बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की गई। इस कार्यवाही में कुल 127 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कुल 76 स्थानों पर कार्यवाही कर 127 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर 319.92 बल्क लीटर देशी मदिरा, 12.21 बल्क लीटर विदेशी मदिरा स्प्रिट, 71.38 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बियर, 299 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। 01 चार पहिया वाहन तथा 01 दोपहिया वाहन भी जप्त किया गया।
जप्त समस्त सामग्री की कुल कीमत 8 लाख 96 हजार 451 रूपये है। इंदौर जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर आबकारी विभाग कठोर कार्रवाई कर रहा है। विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तोइंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग के द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore: इस सड़क पर नहीं होगी मांस-मदिरा की दुकान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications