MP Election: 'मिशन इंदौर’ पर प्रियंका गांधी, सियासत के गढ़ में दिखा कांग्रेस का दम

MP में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के मिशन एमपी पर आने का सिलसिला जारी है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री हुई। यहां उन्होंने विधानसभा 5 में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

कुक्षी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर आईं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ मंच पर विधानसभा 5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल समेत तमान नेता नजर आ रहे थे। शहर के रॉबर्ट चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Indore

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, आपका शहर देश में सुप्रसिद्ध है। आपने पिछले 18 सालों में अपने शहर में देखा होगा क्या काम किया गया है?, किस तरह की तरक्की आई है?, सरकार की जो नीतियां हैं, उनसे आपको लाभ हुआ है कि नहीं, मैं हमेशा सोचती हूं, आपका जो विवेक है, आपका जो निर्णय है, वह सर्वोपरि है। कुछ भी कहें उसकी तुलना आप अपने जीवन के अनुभव से करें, और अपनी जागरूकता से गहराई में उसे समझने की कोशिश करें। आजकल जो राजनीति देश में है, वह एक अलग तरह की राजनीति है। एक तरफ विकास और तरक्की की बात होती है। हम देखते हैं, जो देश के बड़े-बड़े उद्योगपति हैं, जो हम अपने हाथों पर गिन सकते हैं। वह आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन छोटा और मध्यम वर्ग का उद्योगपति जो रोजगार बनाने वाला होता है, वह आगे नहीं बढ़ रहा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा की, विकास की बड़ी-बड़ी बातें होती है, बड़े-बड़े घोषणाएं होती है। लेकिन देश का गरीब और गरीब होता जा रहा है। महंगाई से सभी जूझ रहे हैं। सभी परेशान हैं। बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि, 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देश में है। एक आंकड़ा है जो आपने सुना होगा। मध्य प्रदेश की सरकार ने पिछले 3 सालों में 21 रोजगार दिए हैं। आप सोच सकते हैं कि, जब सरकारी तमाम पद खाली पड़े हुए हैं। हर स्तर पर 90% से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं, फिर भी नौजवान बेरोजगार है।

ये भी पढ़े- MP Election: 'मिशन इंदौर' पर प्रियंका गांधी, जनसभा को करेंगी संबोधित, कांग्रेस की तैयारी पूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+