MP Election: इंदौर बनेगा नंबर-1, कहीं योगा तो कहीं वॉकेथॉन के जरिए दिया मतदान का संदेश
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में स्पीप प्लान के तहत मतदान की जागरूकता लाने हेतु आज प्रातः 7 बजे से नेहरू स्टेडियम से आयोजित पिंक वॉकेथॉन का कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अधिक से अधिक मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई।

इंदौर मतदान में नंबर वन बनने की तैयारी में जुटा है, जहां इसी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं मतदान को लेकर अलग-अलग तरह के अभियान भी चलाए जा रहे हैं. इधर, मतदान में इंदौर को नंबर वन बनाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. वहीं अब योगा और अन्य तरीकों से भी मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है. इंदौर में 17 नवंबर को मतदान होगा. वहीं 3 दिसंबर को मतगणना होनी है, जिसे लेकर तैयारी जारी है.
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी एवं आयुक्त हर्षिका सिंह ने बताया कि, विधानसभा निर्वाचन के तहत दिनांक 17 नवंबर को आयोजित मतदान दिवस पर मतदाताओं की अधिक से अधिक सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए स्वीप प्लान के तहत शहर में विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नेहरू स्टेडियम से दिल्ली कॉलेज होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम तक पिंक वॉकेथॉन का आयोजन किया गया। पिंक वाकेथान के माध्यम से मतदाताओ को मतदान के लिये जागरूक किया गया।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित पिंक वॉकेथान नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर डेली कॉलेज होते हुए, पुनः नेहरू स्टेडियम पर आकर समापन हुआ। उपरोक्त पिंक वॉकेथॉन में शुभारंभ के पूर्व विभिन्न संगठनों एवं ग्रुप द्वारा जुम्बा डांस किया गया। साथ ही पिंक वॉकेथॉन में सम्मिलित बालिकाऐं व महिलाओ को कैप एवं वॉकेथान के नेहरू स्टेडियम में समापन पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रश्स्ति पत्र का वितरण किया गया तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।
ये भी पढ़े- MP Election: घर से मतदान कर सकेंगे बुर्जुग और दिव्यांग, कुछ ऐसी है व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications