Indore news: मतगणना की तैयारी, कलेक्टर ने कर्मचारियों को दी वोट गिनने की ट्रेनिंग

इंदौर में विधानसभा निर्वाचन के तहत 3 दिसंबर को होने वाली मतों की गणना कार्य के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है। इंदौर के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतों की गणना के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना के तौर-तरीके सिखाए गये।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी स्वयं पहुंचकर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी आर.पी.अहिरवार, प्रशिक्षण के प्रभारी अधिकारी सुदीप मीणा भी मौजूद थे।

Indore

कुछ इस तरह हुई ट्रेनिंग

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम होलकर साइंस कॉलेज के 10 कमरों में एक साथ आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इन अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना के लिये मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो आब्जर्वर और पोस्टल बैलेट की गिनती का दायित्व सौंपा जा रहा है। मतगणना का प्रशिक्षण 32 मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में ईवीएम के माध्यम से मतगणना के तौर-तरीके बताये गये। साथ ही दूसरे सत्र में पोस्टल बैलेट की गिनती का कार्य सिखाया गया।

इस दिन होगा दूसरा चरण

प्रशिक्षण का दूसरा चरण 30 नवम्बर को आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने मतगणना की बारिकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि, मतगणना तेज गति के साथ पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए की जाये। मतगणना में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश, प्रक्रिया, नियम और अधिनियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में विधानसभा निर्वाचन के तहत 3 दिसंबर को होने वाली मतों की गणना कार्य के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है।

ये भी पढ़े- Fact Check: क्या बालाघाट में मतगणना से पहले खोले पोस्टल बैलेट?, कमलनाथ ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+