Indore की इस विधानसभा में लगे पोस्टर, कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच बीजेपी ने दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है, जहां अब संगठन का यह फैसला कार्यकर्ताओं को भी पसंद आ रहा है। यही कारण है की, अब अलग-अलग विधानसभाओं से भी दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने की मांग स्थानीय कार्यकर्ता करते नजर आ रहे हैं।
कुछ ऐसा ही नजारा इंदौर की विधानसभा 5 में देखने मिल रहा है, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय जैसे किसी दिग्गज नेता को विधानसभा 5 से प्रत्याशी बनाने की मांग शीर्ष नेतृत्व से की है।

कुछ ऐसा है मामला
दअरसल, ये पूरा मामला इंदौर की विधानसभा पांच से जुड़ा है, जहां बीजेपी नेता राजा कोठारी और उनके समर्थकों ने पूरी विधानसभा में बैनर लगाए हैं, जिसमें संगठन के शीर्ष नेतृत्व को साफ संदेश देते हुए लिखा गया है की, 'विधानसभा 5 की यही पुकार, कैलाश विजयवर्गीय जैसे प्रत्याशी हो अबकी बार' वहीं अब कोठारी और उनके समर्थकों की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों की चर्चा सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रही है। इधर, इन पोस्टरों की चर्चा राजधानी भोपाल भी पहुंच चुकी है। विधानसभा 5 में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लिखा पोस्टर अलग-अलग स्थान पर लगाया है, जहां पोस्टर पर कार्यकर्ताओं ने अपने मन की बात लिखी है।
संगठन से लगाई गुहार
ऐसा पहली बार नहीं है, जब विधानसभा पांच के कार्यकर्ताओं ने इस तरह की मांग की है, इससे पहले भी कार्यकर्ता इस विधानसभा से मजबूत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की मांग कर चुके हैं, कुलमिलाकर, देखा जाए तो संगठन की ओर से लिया गया फैसला अब धीरे-धीरे रंग दिखा रहा है, जहां अलग-अलग विधानसभाओं से पार्टी कार्यकर्ता दिग्गज नेताओं की मांग करते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, कार्यकर्ताओं की इस मांग पर संगठन क्या कुछ फैसला लेता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- बूथ से कांग्रेस को वोट नहीं, तो अध्यक्ष को मिलेगा 51 हजार का इनाम...कैलाश विजयवर्गीय की बड़ी घोषणा












Click it and Unblock the Notifications