MP Election: सांवेर में दांव पर साख, BJP से सिंधिया तो कांग्रेस के लिए प्रियंका करेंगी प्रचार
MP Assembly Election 2023 के चलते अब सांवेर विधानसभा में चुनावी हलचल दिखाई दे रही है, जहां BJP प्रत्याशी तुलसी सिलावट और कांग्रेस प्रत्याशी रीना बौरासी सेतिया चुनाव मैदान में डटी हुई नजर आ रही हैं। वहीं अब सांवेर विधानसभा BJP और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए साख का सवाल बनती नजर आ रही है। यही कारण है कि, यहां BJP और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो रहा है।
गुरुवार को सांवेर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेहद खास समर्थक BJP प्रत्याशी तुलसी सिलावट के लिए प्रचार-प्रसार करने पहुंचेंगे, तो वहीं 8 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सांवेर पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी रीना बौरासी सेतिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

कुछ ऐसे हैं पिछले परिणाम
साल 2020 में हुए विधानसभा उपचुनाव में सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू को 53 हजार 264 वोटों से पराजित किया था। साल 2018 में सांवेर विधानसभा सीट पर राजेश सोनकर और तुलसी सिलावट के बीच मुकाबला था। तुलसी राम सिलावट ने राजेश सोनकर को 2945 वोटों से हराया था। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राजेश सोनकर ने 87292 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस के तुलसीराम सिलावट 69709 वोट पर ही सिमट गए थे। सांवेर विधानसभा सीट इंदौर जिले की प्रमुख विधानसभा सीट में से एक मानी जाती है।
अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक
सांवेर विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। सांवेर विधानसभा प्रमुख तौर पर किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं। यह विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। सांवेर विधानसभा सीट के अंतर्गत कई तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। सांवेर विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है।
ये भी पढ़े- MP Election के बीच महंगाई का तड़का, प्याज की बढ़ती कीमत पर कब लगेगा ब्रेक, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications