MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं सांवेर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल की सांवेर विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से बीजेपी के तुलसी सिलावट विधायक हैं।
यह विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। सांवेर विधानसभा सीट के अंतर्गत कई तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। सांवेर विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2020 में हुए विधानसभा उपचुनाव में सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू को 53 हजार 264 वोटों से पराजित किया था। साल 2018 में सांवेर विधानसभा सीट पर राजेश सोनकर और तुलसी सिलावट के बीच मुकाबला था. तुलसी राम सिलावट ने राजेश सोनकर को 2945 वोटों से हराया था। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राजेश सोनकर ने 87292 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस के तुलसीराम सिलावट 69709 वोट पर ही सिमट गए थे। सांवेर विधानसभा सीट इंदौर जिले की प्रमुख विधानसभा सीट में से एक मानी जाती है।
कुछ ऐसा है सांवेर का चुनावी गणित
सांवेर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। सांवेर विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। सांवेर विधानसभा प्रमुख तौर पर किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं देपालपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications