MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं देपालपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल की देपालपुर विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस की विशाल पटेल विधायक हैं।
यह विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। देपालपुर विधानसभा सीट के अंतर्गत कई तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। देपालपुर विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में देपालपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मनोज निर्भय पटेल और कांग्रेस के विशाल पटेल के बीच मुकाबला था, जिसमें कांग्रेस को जीत मिली थी। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मनोज पटेल 93264 वोट के साथ विजयी घोषित किए गए थे। वहीं, कांग्रेस से सत्यनारायण पटेल को 63067 वोट के साथ हार गए थे। इस सीट पर करीब 2 लाख वोटर हैं। देपालपुर विधानसभा इंदौर जिले की बेहद चर्चित विधानसभा में से है।
कुछ ऐसा है राऊ का चुनावी गणित
देपालपुर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। देपालपुर विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। देपालपुर विधानसभा प्रमुख तौर पर किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं राऊ विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications