MP Election: गड़बड़ करने वाली गाड़ियों के खिलाफ RTO का एक्शन, 9 लाख से ज्यादा की कार्रवाई को दिया अंजाम
इंदौर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये मोटरयानों पर विभिन्न अपराधों में कार्रवाई की गई है। परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की चेकिंग कार्रवाई सतत जारी है। इसी सिलसिले में 4 सितम्बर 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक परिवहन विभाग द्वारा 737 वाहनों पर 8 लाख 79 हजार 100 रूपये की कार्रवाई की गई।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार कार्रवाई जारी हैं, जहां अलग-अलग जिलों में कार्रवाई का सिलसिला का जारी है। इस बीच अब तक 100 यात्री वाहनों पर 86 हजार रूपये की ओव्हरलोडिंग पर चालानी की कार्रवाई की गई।

अब तक हुई इतनी कार्रवाई
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा प्रदीप शर्मा बताया गया कि, अभी तक 100 यात्री वाहनों पर 86 हजार रूपये की ओव्हरलोडिंग पर चालानी की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार 13 बिना परमिट संचालित यात्री वाहनों पर एक लाख 63 हजार 100 रूपये, 85 अनाधिकृत रूप से हूटर या सायरन धारण वाहनों पर एक लाख 11 हजार रूपये, 222 अनाधिकृत रूप से पदनाम या संख्या का नाम की पट्टिका का उपयोग करने वाले वाहनों पर एक लाख 11 हजार रूपये, 24 मूल बॉडी में परिवर्तन वाहनों पर एक लाख 11 हजार रूपये, 154 निर्धारित स्वरूप में मोटयान पर रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगाने वाले वाहनों पर 77 हजार रूपये तथा अन्य कार्रवाई में 139 वाहनों पर दो लाख 20 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की गई।
लगातार जारी है कार्रवाई
प्रदेशभर में आचार संहिता लग चुकी है। वहीं आचार संहिता लगने के बाद अब पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। खंडवा में RTO की ओर से हूटर का अवैधानिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। RTO की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान हूटर लगाकर घूमने वाले अपना अपना रसूख जमाते रहे, लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं सुनी, और कार्रवाई करते हुए हूटर निकलवा दिए। अधिकारियों ने बताया की, आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़े- MP Election: इंदौर की सभी 9 सीटों का हाल, कहां किसने दाखिल किया नामांकन, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications