MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं राऊ विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल की राऊ विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस की जीतू पटवारी विधायक हैं।
यह विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। राऊ विधानसभा सीट के अंतर्गत कई तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। राऊ विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मधु वर्मा और कांग्रेस के जीतू पटवारी के बीच मुकाबला था। इस सीट पर जीतू पटवारी ने 5703 वोटों से जीत दर्ज की थी। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से जीतू जिराती को 73326 वोट मिले थे। कांग्रेस के जीतू पटवारी ने 91885 वोट पाकर कुल 15925 वोट से जीत दर्ज की थी। राऊ विधानसभा में ओबीसी वर्ग के वोटर्स बड़ी संख्या में है। राऊ विधानसभा इंदौर जिले की बेहद चर्चित विधानसभा में से है। राऊ विधानसभा से बीजेपी ने मधु वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस यहां से किसे अपना प्रत्याशी बनाती है, ये आने वाला वक्त बताएगा।
कुछ ऐसा है राऊ का चुनावी गणित
राऊ विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। राऊ विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। राऊ विधानसभा प्रमुख तौर पर किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं महू विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
-
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications