MP Assembly Election 2023: उप निर्वाचन आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए जरूरी निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने इंदौर जिले में चल रही विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की मौका मुआयना कर समीक्षा की है। उन्होंने इंदौर जिले में सुव्यवस्थित और निष्पक्ष निर्वाचन के लिये की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि, जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप तैयारियां चल रही है। व्यवस्थाएं भी बेहतर की जा रही है। निश्चित ही चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न होंगे। इस अवसर पर संभागायुक्त मालसिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

तैयारियों की जानकारी ली
उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने भ्रमण कर बापट चौराहा तथा केसरबाग पहुंचकर स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने एसएसटी के दलों से चर्चा कर तैयारियों की जानकारी ली। इसके पश्चात भादू कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के कंट्रोल रूम को देखा। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर शिकायत निवारण की कार्य प्रणाली को समझा। उन्होंने शिकायतों के निराकरण के लिये की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
जल्द होगा शिकायतों का निवारण
इस अवसर पर अपर कलेक्टर रोशन राय तथा ई-गवर्नेन्स प्रबंधक अतुल दुबे ने प्रकोष्ठ के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर बताया गया कि शिकायत प्रकोष्ठ में अभी तक कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुई। उक्त सभी 31 शिकायतें संबंधित विभागों को निराकरण के लिये भेजी गई। इनमें से कुल 27 शिकायतें निराकृत हो चुकी हैं। शेष चार शिकायतों के निराकरण की कार्यवाही चल रही हैं। बताया गया कि, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ कलेक्टर कार्यालय के तल मंजिल में स्थापित किया गया है। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों और अन्य नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण की व्यवस्था की गई हैं। इस प्रकोष्ठ में सी-विजिल एप के माध्यम से ऑनलाइन और अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निराकरण त्वरित किया जा रहा हैं।
ये भी पढ़े- MP News: गरबा आयोजनों पर नहीं पड़ेगा आचार संहिता का असर, राजनैतिक उपयोग पर होगी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications