Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news: PM MODI की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब, रोड शो में दिखा BJP का दम

MP Assembly Election 2023 में चुनाव प्रचार थमने से लगभग 24 घंटे पहले सियासत के गढ़ इंदौर में पीएम नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर दम दिखाया, जहां पीएम मोदी का रोड शो भगवामय नजर आया।

बड़ा गणपति चौराहा से शुरू हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो अलग-अलग स्थान से होता हुआ राजवाड़ा पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे थे, तो वहीं लोग प्रधानमंत्री को देखकर खुश हो रहे थे।

Indore

कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में अलग-अलग स्थान से लोग शामिल होने पहुंचे थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो पूरी तरह से भगवामय नजर आया, जहां पूरे रोड शो में बीजेपी के भगवा ध्वज लहरा रहे थे, तो वहीं जिस रोड से पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला गुजर रहा था, उस रोड पर लगी रेलिंग को भी भगवा कपड़े से कवर किया गया था। पीएम नरेंद्र मोदी जीप पर सवार होकर रोड शो के लिए निकले थे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा नजर आ रहे थे।

इन विधानसभाओं में दिखा दम

पीएम नरेंद्र मोदी ने विधानसभा एक से अपने रोड शो की शुरुआत की, जहां पीएम मोदी के रोड शो में बीजेपी प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जोशीले अंदाज में नजर आ रहे थे, तो वहीं टीम विजयवर्गीय ने ऐतिहासिक अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत सत्कार भी किया। विधानसभा चुनाव के बीच प्रचार-प्रसार के अंतिम चरण में पीएम नरेंद्र मोदी सियासत के गढ़ इंदौर में रोड शो के लिए पहुंचे। बड़ा गणपति से शुरू हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो जैसे ही विधानसभा 3 में पहुंचा वैसे ही BJP प्रत्याशी गोलू शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़े- Indore news: PM MODI के रोड शो की तैयारी पूरी, इन रास्तों पर जाने से बचे इंदौरी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+