MP Assembly Election 2023 से पहले अवैध शराब पर पुलिस की नजर, इन शहरों में कर्रवाई से हड़कंप

MP Assembly Election 2023 चुनाव के नजदीक है, जहां ऐसे में अब विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन में अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इसी के साथ-साथ अवैध शराब को लेकर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है, जहां लगातार छापे मार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इस बीच आपकारी विभाग की ओर से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इधर, आबकारी विभाग के कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया तो वहीं आबकारी विभाग की ओर से जारी कार्रवाई आगे भी इस तरह जारी रहने की संभावना है, जहां आबकारी विभाग की ओर से अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Indore

कुछ ऐसी है कार्रवाई

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के मद्देनजर जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं चौर्यनयन के विरुद्ध सतत् रूप से कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में ज़िला आबकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में संयुक्त आबकारी बल द्वारा वृत दक्षिण के ग्राम खोदरी, धावटी एवं वृत नेपानगर के ग्राम डवाली रैय्यत, परेठा, दाहिंदा, रामाखेड़ाखुर्द व शेखपुरा में दबिश दी गयी। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 20 प्रकरणों में 14 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा लगभग 136 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व महुआ लाहन लगभग 1300 किलोग्राम जप्त किया गया। जप्त मदिरा एवं लाहन का बाज़ार मूल्य लगभग 1,58,180 रुपये है।

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई

जिले में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने 26 सितंबर को जिले के दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर 117 बल्क लीटर मदिरा जब्त की है और इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि, 26 सितंबर को आबकारी वृत्त खरगोन-अ के अंतर्गत पहाड़सिंहपुरा क्षेत्र में मदिरा का अवैध रूप से परिवहन किये जाने की मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर विभाग की टीम द्वारा नाकेबंदी कर युवक को मोटरसायकल से 06 पेटी देशी मदिरा प्लेन तथा विदेशी मदिरा बॉम्बे कुल 300 पाव में 54 बल्क लीटर का परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। वही दूसरी तरफ मुखबिर की सूचना के आधार पर तालाब चौक गडरिया मंदिर के सामने से 35 वर्षीय युवक के रहवासी मकान से 07 पेटी देशी बरमाद की गई.

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 में BJP खेल सकती है एक और दांव, इन दिग्गज को भी मिल सकता है टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+