Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Assembly Election 2023 में BJP खेल सकती है एक और दांव, इन दिग्गज को भी मिल सकता है टिकट

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां BJP ने प्रत्याशियों की तीन सूचियां जारी कर दी हैं, जिसमें बीजेपी की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली सूची नंबर दो की रही, जिसमें कई दिग्गज नेताओं को संगठन ने चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं अब सियासी गलियों में चल रही चर्चाओं पर ध्यान दिया जाए तो संगठन आने वाले वक्त में भी इसी तरह चौंका सकता है, और कई दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतार सकता है।

वहीं अब जिन दिग्गजों के चुनाव मैदान में उतरने के कयास लगाया जा रहे हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद शंकर लालवानी, सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और सांसद गुमान सिंह डामोर के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा सियासी गलियारों में सुनाई पड़ रही है।

Indore

जानिए, क्यों बन रही ये संभावनाएं?

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी अपने दिग्गज नेताओं का भरपूर उपयोग करना चाहती है। यही कारण रहा कि, संगठन ने दूसरी सूची में तमाम दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं अब एक बार फिर संगठन और भी कई दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है, जिनमें प्रमुख तौर पर ऐसे दिग्गज नेता शामिल हैं, जिनका प्रभाव एक से ज्यादा विधानसभा सीटों पर देखने मिलता है। इतना ही नहीं इसमें वह नेता भी शामिल हो सकते हैं, जिनके पास वर्तमान में सत्ता या संगठन से जुड़ी कोई बड़ी जिम्मेदारी मौजूद है। इधर, सियासत के बने नए समीकरण का असर विधानसभा चुनाव पर भी देखने मिल सकता है, जहां बीजेपी का यह प्रयोग कितना कारगर सिद्ध होगा यह आने वाला वक्त बताएगा।

सिंधिया हो सकते हैं प्रत्याशी

वर्तमान में जिन दिग्गज नेताओं के चुनाव मैदान में उतरने की संभावनाएं जताई जा रही है, उनमें सबसे पहला नाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का है। सिंधिया वर्तमान में मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं, तो वहीं राज्यसभा के सांसद भी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐसे नेता हैं, जिनका प्रभाव ग्वालियर-चंबल इलाके में देखा जाता है। यही कारण है कि, संगठन इन्हें ग्वालियर-चंबल इलाके के किसी एक विधानसभा से प्रत्याशी बन सकता है।

वीडी शर्मा को मैदान में उतार सकता है संगठन

इधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा के भी चुनाव मैदान में उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसके पीछे की वजह वीडी शर्मा बीजेपी के ऐसे नेता हैं, जिनका प्रभाव न सिर्फ खजुराहो और भोपाल, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में देखा जाता है। इतना ही नहीं वीडी शर्मा के कार्यकर्ता प्रदेश के हर हिस्से में पाए जाते हैं। यही कारण है कि, संगठन इन्हें भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए वर्तमान में किसी एक विधानसभा से प्रत्याशी बन सकता है।

सुमेर सिंह सोलंकी के नाम पर चर्चा

सियासी गलियारों में चल रहे कयासों पर नजर डालें तो इसमें एक नाम राज्यसभा सांसद डॉ. समर सिंह सोलंकी का भी है, जहां सुमेर सिंह सोलंकी वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं, तो वहीं निमाड़ अंचल के बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं। संगठन सुमेर सिंह सोलंकी को बड़वानी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतार सकता है।

अनिल फिरोजिया को फिर मिल सकता है मौका

विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची में एक नाम और जुड़ने की संभावना सियासी गलियारों में चल रही है, जो उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया का है, फिरोजिया इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं, जहां उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली थी। लेकिन लगातार फिरोजिया का बढ़ता प्रभाव एक बार फिर उन्हें चुनाव मैदान में उतार सकता है, जहां संगठन भी फिरोजिया का भरपूर उपयोग अबकी बार विधानसभा चुनाव में कर सकता है।

शंकर लालवानी भी हैं दावेदार

इंदौर सांसद शंकर लालवानी का नाम भी बीजेपी की अगली सूची में शामिल हो सकता है, जहां लालवानी को इंदौर की किसी एक विधानसभा से संगठन चुनाव मैदान में उतर सकता है। लालवानी को चुनाव मैदान में उतरने के पीछे कई अहम कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे पहला कारण लालवानी के बहाने संगठन प्रदेश भर के सिंधी समाज को साध सकता है। साथ ही बतौर सांसद लालवानी का प्रदर्शन भी इसकी खास वजह हो सकता है।

गुमान सिंह डामोर को मिल सकता है मौका

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से सांसद गुमान सिंह डामोर को भी संगठन विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर सकता है, जिसके पीछे की अहम वजह गुमान सिंह डामोर का अलग-अलग विधानसभाओं में अच्छा खासा प्रभाव होना है।

ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा एक से प्रत्याशी बनते ही एक्टिव हुए कैलाश विजयवर्गीय, विकास की दी सौगात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+