MP Election के बाद अब 'मिशन तेलंगाना' पर इंदौरी नेता, इन विधानसभाओं में दिखा दम
देश के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों चुनावी रंग बिखरा हुआ है, जहां मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब एमपी के दिग्गज नेता दूसरे चुनावी राज्यों में संगठन के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।
सियासत के गढ़ इंदौर से भी नेताओं का एक दल तेलंगाना विधानसभा में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहा है, जहां इस दल में बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी शामिल हैं, जो तेलंगाना की अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर संगठन के लिए प्रचार-प्रसार करते नजर आ रहे हैं। रणदिवे के अलावा प्रदेश और शहर के और भी कई नेता हैं, जो मिशन तेलंगाना पर अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं.

विधानसभावार ले रहे बैठकें
इंदौर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने तेलंगाना की अलग-अलग विधानसभाओं में बीजेपी संगठन के लिए प्रचार-प्रसार की कमान संभाल ली है, जहां रणदिवे अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते नजर आ रहे हैं। रणदिवे ने तेलंगाना में अब तक निर्मल विधानसभा में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। वहीं रणदिवे को भरोसा है की संगठन के प्रत्याशी इस विधानसभा से प्रचंड जीत हासिल करेंगे।
ये नेता संभाल रहे कमान
बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के अलग संगठन के और भी कई दिग्गज नेता तेलंगाना में चुनाव प्रचार के लिए दम दिखा रहे हैं, जहां इन नेताओं में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम नेता शामिल हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो देश के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों चुनावी रंग बिखरा हुआ है, जहां मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब एमपी के दिग्गज नेता दूसरे चुनावी राज्यों में संगठन के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- कौन हैं AAP की विधायक प्रत्याशी चाहत पांडे, जिनके डांस वीडियो ने बटोरी सुर्खियां, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications