कौन हैं AAP की विधायक प्रत्याशी चाहत पांडे, जिनके डांस वीडियो ने बटोरी सुर्खियां, जानिए?
Chahat Pandey: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां अब मतगणना की तैयारी की जा रही है, तो वहीं इस बीच प्रत्याशियों के अलग-अलग तरह के वीडियो भी अब सामने आने लगे हैं, जिसमें दमोह से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडे का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडे फिल्मी गाने पर डांस करके नजर आ रही है। वहीं चाहत पांडे का यह डांस सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है, तो वहीं अब मतदान के बाद मतगणना की हलचल के बीच चाहत पांडे का यह डांस सियासत में विसम कर सुर्खियां बटोर रहा है।

कौन हैं चाहत पांडे?
आम आदमी पार्टी की ओर से दमोह विधानसभा सीट पर बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरी चाहत पांडे टीवी सीरियल्स की दुनिया का बड़ा नाम मानी जाती है, इंदौर से मुंबई तक का सफर पूरा करने वाली चाहत पांडे ने कई सारे टीवी सीरियल्स में मुख्य भूमिका भी निभाई है। चाहत पांडे ने टीवी शो पवित्र बंधन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं तेनालीरामन, राधा कृष्णन, सावधान इंडिया, नागिन-2, दुर्गा-माता की छाया, अलादीन और क्राइम पेट्रोल सहित कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। वह फिलहाल टीवी शो 'नथ जेवर या जंजीर' में महुआ का किरदार निभा रही हैं।
क्या सियासत में सफल होंगी चाहत?
चाहत पांडे मूल रूप से दमोह की रहने वाली हैं वह शुरुआत से ही टीवी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद इंदौर से एक्टिंग की शुरुआत की थी। एक्टिंग कोर्स करने के बाद मुंबई चली गईं। वहां, उन्हें 2016 में टीवी सीरियल पवित्र बंधन में काम करने का मौका मिला। इसके बाद चाहत पांडे ने कई सीरियल्स में काम किया है टीवी की वह पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडे का मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के कद्दावर नेताओं से है बहरहाल अब देखना होगा कि टीवी सीरियल्स की दुनिया में कामयाबी कदम दिखा चुकी चाहत पांडे सियासत में कितनी कामयाब हो पाती हैं।
ये भी पढ़े- MP में सरकार बनने पर डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है BJP, इन्हें मिल सकता है मौका












Click it and Unblock the Notifications