MP Election: मतदान दल को नाश्ते में मिलेगा चाय-पकौड़ा, खाने में रहेगी पनीर और रसगुल्ले की व्यवस्था
MP Assembly Election 2023 के लिए तैयारी का सिलसिला जारी है, जहां निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों के लिए चाय-नाश्ते और भोजन का चार्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें कर्मचारियों को चाय और पकोड़े के साथ ही खाने में पनीर की सब्जी और रसगुल्ले दिए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग की ओर से 16 नवंबर और 17 नवंबर के दिन के लिए क्यों चार्ट जारी किया गया है, जिसमें कर्मचारियों की आवश्यकता को ध्यान में रखा गया है। प्रदेश में लाखों कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किए जाते हैं।

कर्मचारियों के लिए रहेगी ऐसी व्यवस्था
विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जो चार्ट भोजन और चाय नाश्ते के लिए जारी किया गया है उसके अनुसार 16 नवंबर को मतदान केदो पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों को चाय, बिस्किट और फल का नाश्ता मिलेगा। वहीं इसके बाद दोपहर 2:30 बजे भोजन मिलेगा, जिसमें जिसमें 6 पुडी, 1 पनीर सब्जी, 1मिक्स वेज सब्जी, दाल चावल, 1 आचार पैकेट, 1 पापड, 1 रसगुल्ला, 1 पानी बॉटल। सांयकाल 4 बजे चाय एवं बिस्किट। रात 8 बजे, रात्रि भोजन जिसमें 4 रोटी, 1 छोले (चना) की सब्जी, दाल, चावल, 1 पापड, 1 रसगुल्ला, 1 पानी बॉटल। मतदान वाले दिन यानी 17 नवंबर को सुबह 6 बजे चाय और बिस्किट। सुबह 9 बजे पोहा, जलेबी एवं समोसा। दोपहर भोजन में 4 रोटी, 1 पनीर सब्जी, 1 भिंडी की सब्जी, दाल चावल, 1 आचार पैकेट, 1 पापड, 1 रसगुल्ला, 1 पानी बॉटल। शाम 6 बजे चाय, बिस्किट एवं पकौडे। रात्रि भोजन में 4 रोटी, 1 छोले (चना) की सब्जी, दाल, चावल, 1 पापड, 1 रसगुल्ला, 1 पानी बॉटल।
मतदान केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए शहर के विभिन्न स्थानो पर मतदान केन्द्रो के संबंध में सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक की गई। आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, मतदान केन्द्र पर पर्याप्त पेयजल व पानी की व्यवस्था के संबंध मे कार्यपालन यंत्री श्री संजीव श्रीवास्तव को निर्देशित करते हुए, मतदान केन्द्रो पर कम से कम 5 पानी के कैम्पर रखने, मतदान बुथ में स्थित शौचालय पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था के साथ ही पानी की अस्थाई टैंकर रखने के निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- MP Election: मतदान के दिन छुट्टी घोषित, आदेश का पालन ना करने वालों पर होगी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications