MP Election: कैलाश विजयवर्गीय ने किया मतदान, कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वो चुनावी हिंदू हैं
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान का सिलसिला जारी है, जहां मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। इधर, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में विधानसभा एक से बीजेपी प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां विजयवर्गीय ने अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला है।
बीजेपी प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, हम चुनावी हिंदू नहीं है। वह लोग चुनावी हिंदू हैं। चुनाव के वक्त उन्हें हिंदू याद आता है। चुनाव के वक्त उनको जनेऊ याद आती है। चुनाव के वक्त उन्हें गोल टोपी याद आती है। हम हमेशा एक सरिका जीवन जीते हैं। वही जी रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, एक दम आश्वस्त हूं, इंदौर में नौ सीट जीतेंगे। मध्य प्रदेश में हम 150 से ज्यादा सीट जीत रहे हैं। मुझे लगता है कि, दो तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, यह दिल्ली तय करेगी, विधायक दल तय करेगा, और जिसको भी तय करेगा वह मुख्यमंत्री होगा, पर होगा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही।
Recommended Video
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जनता ने तय कर लिया है कि, एक बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार मध्य प्रदेश में बनाएं, और जो विकास चल रहा है, इसकी गति और तेज हो यह जनता की अपेक्षा है। यह कांग्रेस का फ्रस्टेशन है, कांग्रेस हार रही है, इसलिए कांग्रेस के नेता बयान दे रहे हैं, अभी कमलनाथ ने बयान दिया है, रात भर शराब बटी, पैसे बटे, प्रशासन भी के साथ में था। इसका मतलब है कि उन्होंने हार मान ली, दो दिन पहले दिग्विजय सिंह ने कहा कि, वो ही EVM बेचारा गरीब वही है। कर्नाटक में जितते हैं तो वो बहुत अच्छा होता है। हिमाचल प्रदेश में जितते हैं तो वह बहुत अच्छा होता है। मध्य प्रदेश में हार रहे हैं, तो पहले से ही उन्होंने कह दिया EVM में गड़बड़ है। यह कांग्रेस का फ्रस्टेशन है। भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत से सरकार बना रही है।
पूजा पाठ कर मतदान करने को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, ये हमारी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है। इसलिए आज कर रहे हैं ऐसा नहीं है, हम चुनावी हिंदू नहीं है। वह लोग चुनावी हिंदू हैं। चुनाव के वक्त उन्हें हिंदू याद आता है। चुनाव के वक्त उनको जनेऊ याद आती है। चुनाव के वक्त उन्हें गोल टोपी याद आती है। हम हमेशा एक सरिका जीवन जीते हैं। वही जी रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा की, मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड बनेगा। इंदौर की 9 सीट जीतेंगे काफी अच्छे मतों से जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications