Indore news: कैलाश विजयवर्गीय का दावा- 3 दिसबंर को मनेगी 'कमल वाली दीवाली'
इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा क्रमांक 1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गी ने अभय प्रशाल स्थित भाजपा संभागीय मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हमने भाजपा के संकल्प से सिद्धि तक के सफर के आधार पर प्रचार-प्रसार किया,भाजपा विजय संकल्पपर्व के रूप में यह चुनाव प्रचार-प्रसार की अवधि रही है, जिसमें हर एक व्यक्ति के मन से आवाज निकली है, फिर इस बार भाजपा सरकार।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के शासनकाल में चतुर्दिक विकास का साक्षी बनकर उभरा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला, युवा, किसान, सामाजिक कल्याण, जनजातीय कल्याण, यातायात परिवहन, आस्था एवं पौराणिक केंद्रों के विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य हुए हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी थी कि प्रत्येक गरीब परिवार को अपना घर मिले, इस दिशा में कार्य करते हुए मध्यप्रदेश भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व सफलता पाई और लगभग 45 लाख गरीब परिवारों का अपना पक्का घर होने का सपना पूरा किया। यह प्रधानमंत्री मोदी की ही गारंटी का परिणाम है कि भाजपा सरकार के प्रयास से लगभग 1.36 करोड़ की आबादी को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकाल लिया गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी की ही गारंटी थी जिससे करोड़ों छोटे किसानों को किसान सम्माननिधि की 12,000 की राशि उनके खातों में मिल रही है,आज न कोई बिचौलिया है न कोई फर्जी लाभार्थी।
विजयवर्गीय ने कहा कि, महिलाओं को सशक्त करने के लिए मोदी जी ने जो गारंटी दी थी वह भी पूरी हो गई है। कुछ दिन पहले ही लोकसभा और विधानसभा में माताओं, बहनों और बेटियों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का कानून पारित किया गया है। मोदी की गारंटी है जो भाजपा पर भरोसा का आधार है।भाजपा पर भरोसा है,क्योंकि मध्य प्रदेश बीमारू से विकसित राज्य की ओर कदम बढ़ा रहा हैं, तब और अब मध्य प्रदेश के विकास की कहानी है!मध्य प्रदेश का तब वर्ष 2003 में, कांग्रेस राज में प्रदेश में आर्थिक विकास की दर 4.43 % थी जो भाजपा सरकार में अब 16% हो गई है।
ये भी पढ़े- MP के मालवा में मोदी पॉवर, इंदौर में हुए रोड शो का कितना दिखेगा असर, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications