MP के मालवा में मोदी पॉवर, इंदौर में हुए रोड शो का कितना दिखेगा असर, जानिए?

MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है, तो वहीं चुनाव प्रचार से लगभग 24 घंटे पहले सियासत के गढ़ इंदौर में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो आयोजित किया गया था। रोड शो के दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने शक्ति सिखाते हुए पूरे रास्ते अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।

पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के बहाने BJP ने अलग तरह का सियासी संदेश मालवा को देने की कोशिश की है, जहां पीएम मोदी के रोड शो का असर जिले की लगभग सभी विधानसभा सीटों पर देखने मिल सकता है।

Indore

सियासी संदेश देने की कोशिश

चुनाव प्रचार थमने से चंद घंटों पहले सियासत के गढ़ इंदौर में हुए पीएम मोदी के रोड शो का सीधा असर मालवा अंचल पर देखने मिल सकता है। सियासत के जानकारों की माने तो पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो मालवा में BJP को मजबूती देने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद इंदौर की विधानसभा सीटों पर सियासी समीकरण बदलते नजर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो पूरी तरह से भगवामय नजर आया, जहां पूरे रोड शो में बीजेपी के भगवा ध्वज लहरा रहे थे, तो वहीं जिस रोड से पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला गुजर रहा था, उस रोड पर लगी रेलिंग को भी भगवा कपड़े से कवर किया गया था।

इन विधानसभाओं पर पड़ेगा असर

पीएम नरेंद्र मोदी ने विधानसभा एक से अपने रोड शो की शुरुआत की, जहां पीएम मोदी के रोड शो में बीजेपी प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जोशीले अंदाज में नजर आ रहे थे, तो वहीं टीम विजयवर्गीय ने ऐतिहासिक अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत सत्कार भी किया। विधानसभा चुनाव के बीच प्रचार-प्रसार के अंतिम चरण में पीएम नरेंद्र मोदी सियासत के गढ़ इंदौर में रोड शो के लिए पहुंचे। बड़ा गणपति से शुरू हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो जैसे ही विधानसभा 3 में पहुंचा वैसे ही BJP प्रत्याशी गोलू शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़े- PM के रोड शो में बिखरे फूलों को महापौर ने झाडू लगाकर किया साफ, इसलिए इंदौर नंबर 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+