Indore news: पुलिस के सामने भिड़े कैलाश विजयवर्गीय और संजय शुक्ला समर्थक, हुई तीखी नोंकझोंक
MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव प्रचार का सिलसिला थम चुका है, जहां प्रचार प्रसार थमते ही सियासत के गढ़ इंदौर के अलग-अलग स्थानों से नेताओं के समर्थकों के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं, जहां विधानसभा एक में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई।
इंदौर की विधानसभा एक में उस वक्त विवाद की स्थिति बन गई, जब कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ BJP कार्यकर्ताओं की शिकायत के लिए थाने पहुंचे थे। वहीं उस वक्त BJP कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए, और दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।

कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला प्रचार प्रसार थमने के बाद समर्थकों के साथ एरोड्रम थाने पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला जब पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे थे, उस वक्त BJP कार्यकर्ता भी अपनी बात रखने थाने पहुंच गए, जहां संजय शुक्ला और BJP कार्यकर्ताओं के बीच नोक झोंक होने लगी। वहीं पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर रवाना किया।
चुनाव प्रचार थम गया
चुनावी शोर गुल मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बुधवार 15 नवम्बर की शाम 6 बजे से थम गया। इस अवधि के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार या राजनैतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए न तो जुलूस एवं आम सभायें आयोजित कर सकेंगे और न ही लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे। इन 48 घंटों के दौरान उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर ही मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतदान के बंद होने के ठीक पूर्व के 48 घंटों के दौरान सार्वजनिक सभाओं, लाउड स्पीकर और जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। इस कालावधि के दौरान उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन के संबंध में कोई जुलूस एवं सार्वजनिक सभा आयोजित नहीं की जा सकेगी और न ही इस तरह की किसी सभा या जुलूस में वो शामिल हो सकेगा, अथवा संबोधित कर सकेगा।
ये भी पढ़े- MP के मालवा में मोदी पॉवर, इंदौर में हुए रोड शो का कितना दिखेगा असर, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications