MP News: राऊ में बोले कैलाश विजयवर्गीय- 'थारी तो लग गई नाना', जीतू पटवारी का पलटवार- 'आकाश नानो तो गयो'
MP Assembly Election 2023 को लेकर सियासत का सिलसिला अब रफ्तार पकड़ने लगा है, जहां नेताओं के बीच तीखी बयान बाजी का दौर भी शुरू हो गया है। हाल ही में सियासत के गढ़ इंदौर की राऊ विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जीतू पटवारी पर निशाना साधा था। वहीं अब जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय के साधे निशाने पर पलटवार किया है।
कांग्रेस की ओर से जारी किए गए वचन पत्र के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय पर उनके दिए बयान को लेकर पलटवार किया है।

कुछ ऐसा है मामला
कांग्रेस की ओर से वचन पत्र विमोचन के बाद प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी, जिसमें जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय के दिए उस बयान पर पलटवार करते हुए तंज कसा, जिसमें विजयवर्गीय ने भरे मंच से कहा था- 'नाना थारी तो लग गई'। वहीं अब जीतू पटवारी ने विजयवर्गीय की बात का जवाब देते कहा कि, कहां के नाना की बात थी, आकाश की, आकाश नानो तो गयो। इसी के साथ पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय को छोटे और औछे बयानों से बचने की सलाह भी दी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो जैसे जैसे विधानसभा चुनाव पास आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी का सिलसिला भी तेज हो चला है।
कौन हैं जीतू पटवारी?
जीतू पटवारी के सियासी करियर पर एक नजर डालें तो जीतू पटवारी कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में से हैं, जिनका प्रभाव पूरे प्रदेश पर दिखाई देता है। जीतू पटवारी ने अपनी राजनीति युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी, जहां जीतू पटवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं, तो वहीं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी संगठन में भी अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं।
ये भी पढ़े- MLA रमेश मेंदोला ने नकुलनाथ को भेजा पत्र, लिखा- कमलनाथ जी डिप्रेशन में हैं, उनका ध्यान रखें












Click it and Unblock the Notifications