Indore news: घायल होने के बाद भी अंतर सिंह दरबार ने संभाला चुनाव मैदान, जमकर किया जनसंपर्क
MP Assembly Election 2023 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी बीच प्रचार-प्रसार के दौरान कुछ घटनाएं भी सामने आ रही है, जहां महू विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार घायल हो गए थे। वहीं घायल होने के बावजूद दरबार लगातार जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं।
घायल होने के बाद अंतर से दरबार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उपचार के बाद एक बार फिर जनसंपर्क के मैदान में अंतर सिंह दरबार लौट आए हैं। वहीं लगातार अंतर सिंह दरबार अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं।

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम
इंदौर के महू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार जनसंपर्क के दौरान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक सेल्फी स्टिक से उनके पास सेल्फी लेने के लिए आया, तभी सेल्फी स्टिक उनके सिर में लग गई, और वह बैलेंस नहीं बना पाए, जिससे वे स्लिप होने के कारण नीचे गिर गए। नीचे गिरने से उनके सिर और पैर में गंभीर चोटे आई हैं।
निर्दलीय दम दिखा रहे दरबार
महू विधानसभा में इन दिनों दिग्गज नेता अंतर सिंह दरबार का दम देखने मिल रहा है, जहां कांग्रेस की ओर से टिकट नहीं मिलने के बाद दरबार लगातार अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दरबार की ताकत धीरे-धीरे बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस की ओर से रामकिशोर शुक्ला को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिए जाने के बाद अब पूर्व विधायक और दिग्गज नेता अंतर सिंह दरबार अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां दरबार लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दरबार के समर्थन में बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं की नजर आ रही है, जहां कार्यकर्ता भी लगातार दरबार को हौसला देते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- हार का डर, इसलिए EVM पर आरोप लगा रहे...कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications