MP news: कौन हैं जीतू पटवारी, जिन्हें कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए?
MP Assembly Election 2023 अब नजदीक है, और ऐसे में कांग्रेस भी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। इस बीच कांग्रेस ने प्रदेश में हो रही चुनाव को मद्देनजर रखते हुए बड़ी नियुक्ति की है, जहां पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को पार्टी की ओर से चुनाव अभियान समिति का सह अध्यक्ष बनाया गया है। पटवारी को जिस समिति का सह अध्यक्ष बनाया गया है, उस समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया हैं।
इन दिनों जीतू पटवारी जन आक्रोश यात्रा में अपना दम दिखा रहे हैं, जहां जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकल रही जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नजर आ रही है। मालवांचल की राऊ विधानसभा से विधायक जीतू पटवारी कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं, जहां जीतू पटवारी का प्रभाव संपूर्ण मालवांचल में दिखाई देता है।

कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं पटवारी
जीतू पटवारी के सियासी करियर पर एक नजर डालें तो जीतू पटवारी कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में से हैं, जिनका प्रभाव पूरे प्रदेश पर दिखाई देता है। जीतू पटवारी ने अपनी राजनीति युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी, जहां जीतू पटवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं, तो वहीं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। वर्तमान में जीतू पटवारी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी संगठन में भी अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं।
मंदसौर से किया जन आक्रोश यात्रा का आगाज
मंदसौर से पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा का आगाज हुआ था, जहां मंदसौर और नीमच जिले में अब तक यात्रा पहुंच चुकी है। दोनों ही जिलों में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को अच्छा खासा समर्थन मिलता नजर आया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जन आक्रोश यात्रा में नजर आ रही है। मंदसौर में निकली जन आक्रोश यात्रा का सैकड़ो मंचों से स्वागत हुआ, तो वहीं नीमच में निकली जन आशीर्वाद यात्रा में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में निकल रही जब आक्रोश यात्रा का अच्छा खासा दम देखने मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications