MP Assembly Election 2023: मालवा-निमाड़ में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, किन इलाकों में कितना दिखा दम, जानिए?
MP Assembly Election 2023 से पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा यात्रा निकाली है, जहां जन आक्रोश यात्रा का आगाज हो चुका है, तो वहीं जन आक्रोश यात्रा अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर अपना दम दिखाएगी। मालवा निमाड़ अंचल में जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।
मालवा-निमाड़ अंचल के दो स्थानों से जन आक्रोश यात्रा शुरू हुई है, जिसमें मालवा अंचल से यात्रा मंदसौर से किया गया, तो वहीं निमाड़ अंचल से यात्रा खरगोन जिले से शुरू हुई है। दोनों ही स्थान से शुरू हुई कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं की नजर आ रही थी।

खरगोन से हुआ यात्रा का आगाज
खरगोन से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की शुरूवात हुई, जहां सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के साथ पूर्व मंत्री सज्जनसिह वर्मा, डॉ विजयलक्ष्मी साधौ, उमंग सिंगार, रवि जोशी और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया की अगुवाई में यात्रा का आगाज हुआ। इस दौरान कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में लोगों की भारी भीड़ देखने मिली। 12 दिन मे 33 विधानसभा क्षेत्र में जाने वाली यात्रा के पहले दिन खरगोन विधायक रवि जोशी के आह्वान पर लोग एकत्रित हुए। पोस्ट ऑफिस चौराहे पर जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर जन आक्रोश यात्रा का स्वागत किया गया।
मंदसौर में हुआ जोरदार स्वागत
मंदसौर में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक का जीतू पटवारी के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है, जहां मंदसौर और नीमच जिले में अब तक यात्रा पहुंच चुकी है। दोनों ही जिलों में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को अच्छा खासा समर्थन मिलता नजर आ रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जन आक्रोश यात्रा में नजर आ रही है। मंदसौर में निकली जन आक्रोश यात्रा का सैकड़ो मंचों से स्वागत हुआ तो वहीं नीमच में निकली जन आशीर्वाद यात्रा में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में निकल रही जब आक्रोश यात्रा का अच्छा खासा दम देखने मिल रहा है।
ये भी पढ़े- 'इस्लाम और क्रिश्चियनिटी पर बोलकर देखिए जरा...', सनातन धर्म पर बयानबाजी से भड़के देवेंद्र फडणवीस


Click it and Unblock the Notifications
