'इस्लाम और क्रिश्चियनिटी पर बोलकर देखिए जरा...', सनातन धर्म पर बयानबाजी से भड़के देवेंद्र फडणवीस
इन दिनों मध्य प्रदेश में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही है, जहां जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने बीजेपी के तमाम नेता अलग-अलग राज्यों से मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। इन्हीं नेताओं में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हैं, जो जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने एमपी आए हैं। इंदौर आए देवेंद्र फडणवीस ने इंडिया अलाइंस और सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों को निशाने पर लिया है।
इंदौर आए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने INDIA अलाइंस पर निशाना साधते हुए कहा कि, इंडिया लाइंस में जब कोई नेता ही नहीं है तो आखिर वह कैसे सफल हो सकता है हर दल में दो-दो नेता हैं, और सबका अपने-अपने राज्यों में वजूद है, ममता जी उत्तर प्रदेश में क्या कर सकती हैं, अखिलेश यादव बंगाल में क्या कर सकते हैं.

सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले निशाने पर आए
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, भारत में जो सबसे प्राचीन संस्कृति है, वह सनातन संस्कृति है, सनातन धर्म है, और मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है, देश में किसी ने भी किसी के धर्म पर नहीं बोलना चाहिए, लेकिन आप किसी और धर्म पर बोलकर देख लीजिए, इस्लाम पर बोलकर देख लीजिए, क्रिश्चियनिटी पर बोलकर देख लीजिए, तो हंगामा खड़ा हो जाएगा, लेकिन सनातन के खिलाफ इस प्रकार से बोलना, और अपने आप को सेक्युलर कहना, मैं ऐसा मानता हूं, इससे बड़ी मूर्खता कोई नहीं है। लोग इनको अपनी जगह दिखाएंगे, और सनातन तो कभी समाप्त नहीं होगा, लेकिन सनातन के खिलाफ जो विचार रखते हैं, उनके विचार समाप्त हो जाएंगे।
INDIA अलाइंस को लेकर कही ये बात
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की, राहुल जी सुबह क्या कहते हैं, शाम को याद नहीं रहता, और शाम को क्या कहते हैं, दूसरे दिन पता नहीं होता। राहुल जी भले ही कांग्रेस के बड़े नेता हो, लेकिन उनके बयानों को सीरियसली लेना यह मैं नहीं मानता की बहुत आवश्यक है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा की, जो INDIA अलाइंस है, उसमें कोई भी एक दूसरे को नेता मानने को तैयार नहीं है, वहां पर जितनी पार्टियां हैं, उसके दोगुने नेता हैं, क्योंकि एक पार्टी में दो-दो नेता है, इस प्रकार का अलाइंस कभी कारगर नहीं होगा। रोज इनकी बयान बाजियां एक-दूसरे के खिलाफ भी है, और सबसे बड़ी बात यह है, इनका एक-दूसरे के राज्य में कोई वजूद नहीं है, जिनका एक-दूसरे के राज्य में कोई वजूद नहीं है। ऐसे में यह एकत्रित भी आ जाए, तब भी कोई परिणाम नहीं कर सकते। ममता दीदी यूपी में जाकर परिणाम नहीं कर सकती, और अखिलेश जी बंगाल में जाकर परिणाम नहीं कर सकते।
ये भी पढ़े- MP news: असम के CM हेमंत बिस्वा ने कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले- वो तो पूरे थके हुए हैं












Click it and Unblock the Notifications