Dewas में दिखा जन आक्रोश यात्रा का दम, रणदीप सुरजेवाला ने कही ये बात

MP Assembly Election 2023 को लेकर हलचल तेज है, जहां कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा एमपी के अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर अपना दम दिखा रही है। इतना ही नहीं अब कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या भी नजर आ रही है।

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने सोनकच्छ में जन आक्रोश यात्रा के दौरान प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। वर्मा ने कहा कि, यह जन आक्रोश यात्रा का समापन नहीं है, यह जन आक्रोश कांग्रेस की सरकार बनने तक जारी रहेगा।

Indore

सुरजेवाला ने कही ये बात

सोनकच्छ विधानसभा में ऐतिहासिक जन आक्रोश यात्रा निकली जिसमें हजारों की संख्या में युवा तथा किसान दो पहिया तथा चार पहिया वाहन से सम्मिलित हुए। जगह-जगह ग्रामीणों ने जन आक्रोश यात्रा का स्वागत किया। सोनकच्छ मंडी पहुंचकर यात्रा सभा में परिवर्तित हो गयी। यात्रा में सम्मिलित मध्यप्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, महात्मा गांधी ने कहा था कि, यदि किसी सरकार की मंशा जाननी हो उसकी नीयत जाननी हो, तो वहां खेत में जाकर किसान और मजदूर के चेहरे को देखना आपको सरकार की नियत और मंशा समझ में आ जाएगी।

सभा के लिए बनाया डोम छोटा पड़ा

सोनकच्छ पहुंची जन आक्रोश यात्रा में ऐतिहासिक भीड़ के चलते सभा स्थल पर बनाया गया डोम भी छोटा पड़ गया, सोनकच्छ के सभी गांव से बड़ी संख्या में आम जनता तथा किसान शिवराज सरकार के खिलाफ जनता आक्रोश यात्रा में सम्मिलित हुए जिसके चलते पूरा डोम खचाखच भरा गया तथा हजारों लोग बाहर खड़े होकर सभा में आए कांग्रेस नेताओं के भाषण सुन रहे थे। यात्रा में मप्र कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरेजवाला, कांतिलाल भूरिया, सज्जन वर्मा, कुणाल चौधरी जी, विक्रांत भूरिया जी, संजय दत्त, मनोज चावला, जिला प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, सह प्रभारी चंद्रप्रकाश चौडरिया एवं हजारों कार्यकर्ता नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 की तैयारी, क्या इंदौर के लिए कांग्रेस ने तय कर लिए अपने प्रत्याशी, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+