MP Assembly Election 2023 की तैयारी, क्या इंदौर के लिए कांग्रेस ने तय कर लिए अपने प्रत्याशी, जानिए?
MP Assembly Election 2023 की तैयारी जारी है, जहां कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशियों का ऐलान करने की तैयारी में है। इस बीच सियासत के गढ़ इंदौर से कांग्रेस किन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी, इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं चलती नजर आ रही है। सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक कांग्रेस सियासत के गढ़ इंदौर से अपने मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कुछ खास नहीं रहा था, जहां कांग्रेस शहरी इलाके से मात्र एक सीट कांग्रेस जीत चुकी थी, तो वहीं ग्रामीण इलाके से कांग्रेस के खाते में तीन सीटें गई थी। इसी को देखते हुए अब कांग्रेस ने प्रत्याशी ऐलान करने का मन बनाया है।

कुछ ऐसी है तैयारी
मिशन 2023 के लिए कांग्रेस की तैयारी पर नजर डालें तो कांग्रेस लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचती नजर आ रही है, तो वहीं जिन प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने की संभावनाएं हैं, या जिन प्रत्याशियों को हाईकमान की ओर से संकेत दिए गए हैं। वह सभी अपने-अपने इलाकों में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग अभियान भी कांग्रेस के नेता अपने क्षेत्र में चला रहे हैं, जहां जन आक्रोश यात्रा समेत तमाम यात्राएं भी अलग-अलग विधानसभाओं में निकल रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि, जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का ऐलान कर सकती है, जिसमें इंदौर के अलग-अलग विधानसभाओं से भी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
किस विधानसभा के किन्हें मिल सकता है मौका?
कांग्रेस अब जल्द ही सियासत के गढ़ इंदौर के लिए भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है, जहां विधानसभा 1 से संजय शुक्ला, विधानसभा 2 से चिंटू चौकसे, विधानसभा 3 से पिंटू जोशी, विधानसभा 4 से राजा मांधवानी, विधानसभा 5 से सत्यनारायण पटेल, राऊ से जीतू पटवारी, महू से अंतर सिंह दरबार, सांवेर से रीना बौरासी सेतिया, देपालपुर से विशाल पटेल को टिकट मिलने की संभावनाएं जताई जा रही है। बहरहाल, अब यह देखना होगा कि, कांग्रेस अपने की नेताओं को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरती है, और किन नेताओं के दम पर कांग्रेस सियासत के गढ़ इंदौर में बाजी मारती है।
ये भी पढ़े- BJP के टिकट फॉर्मूले का कांग्रेस देगी जवाब, क्या दिग्गी, कमलनाथ और तंखा होंगे प्रत्याशी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications