Indore News: दो सीटों पर फंसा BJP के टिकट का पेंच, विधानसभा-3 और 5 से कौन लड़ेगा चुनाव, जानिए?
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब बीजेपी ने एक और सूची जारी कर दी है, जिसमें सियासत के गढ़ इंदौर की तीन विधानसभाओं से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन इस सूची में भी शहर की विधानसभा-3 और विधानसभा-5 का नाम नहीं होने से अब सियासी गलियारों में अलग तरह की चर्चा है।
वहीं अब संभावना जताई जा रही है की इन दोनों ही सीटों पर उलझा टिकट का पेंच संगठन की ओर से जल्द सुलझा लिया जाएगा, जहां जल्द ही संगठन इन दोनों सीटों पर भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान करेगा।

विधानसभा-3 के समीकरण
सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा 3 में टिकट को लेकर फंसा पेंच सुलझने का नाम नहीं ले रहा है, यही कारण है की अब तक इस सीट पर बीजेपी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। दअरसल, यहां से आकाश विजयवर्गीय विधायक हैं, लेकिन पिता कैलाश विजयवर्गीय को टिकट मिल जाने के बाद अब आकाश का नाम रेस से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं जिन नेताओं की चर्चा इस विधानसभा से चुनाव लड़ने की है, उनमें प्रमुख तौर से उषा ठाकुर, गौरव रणदिवे, मंदार महाजन, डॉ. निशांत खरे और अशोक गोयल के नाम शामिल हैं. वहीं सूत्रों की माने तो संगठन के सर्वे में विधानसभा के हालातों को देखते हुए भी संगठन का विशेष फोकस इस विधानसभा पर है।
विधानसभा-5 के समीकरण
ऐसे की कुछ सियासत के समीकरण विधानसभा 5 में भी बन दिखाई दे रहे हैं, जहां वर्तमान में महेंद्र हार्डिया विधायक हैं, लेकिन वर्तमान में इस विधानसभा में कुछ भी ठिक ठाक चलता दिखाई नहीं दे रहा, जहां लगातार बीजेपी नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है, तो वहीं अंदरूनी कलह भी संगठन के लिए परेशानी बन रही है। वहीं इस विधानसभा से महेंद्र हार्डिया के अलावा गौरव रणदिवे, नानूराम कुमावत, डॉ. निशांत खरे और मुकेश राजावत जैसे नाम टिकट की दौड़ में शामिल हैं। यह वही विधानसभा है, जहां से महापौर चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा था, तो वहीं इस विधानसभा से संगठन के सर्वे में भी हालात कुछ ठिक ठाक बनते दिखाई नहीं दे रहे. संभवत: इन्हीं समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल संगठन ने इस सीट से प्रत्याशी की घोषणा पर विराम लगाया है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: कैलाश विजयवर्गीय का कमलनाथ पर पलटवार, बोले- गलतफहमी जल्दी दूर हो जाएगी












Click it and Unblock the Notifications