MP Assembly Election 2023: मतदान में इंदौर बनेगा नंबर-1, 17 नवंबर को मनेगा वोटिंग का त्यौहार
आगामी 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत दिव्यांगजनों ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और बताया कि 17 नवंबर को इंदौर जिले में वोटिंग का त्यौहार मनाया जाएगा।
इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन, कमिश्नर मालसिंह, कलेक्टर इलैयाराजा टी उपस्थित थे। उन्होंने दिव्यांगजनों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दिव्यांगों ने तिपहिया वाहनों पर सवार होकर वाहन रैली निकाली।

मतदान में नंबर 1 बनेगा इंदौर
इस अवसर पर महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ के बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि में तैयार की गई मतदान करने की अपील और शपथ का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में विकलांग कल्याण संघ के 30 मूक-बधीर बच्चों द्वारा साईन लैंग्वेज में मतदान करने की अपील की गई। इन बच्चों ने हर हाल में मतदान करने का संदेश देने के लिए आकर्षक पेंटिंग्स भी तैयार की है। दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि में तैयार की गई मतदान करने की अपील एवं शपथ इंदौर जिले के सभी दृष्टिबाधितों तक पहुंचाई जाएगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को मतदान में नंबर वन बनाने की तैयारी की जा रही है।
महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू एवं मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा इंदौर के ब्रलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में शामिल सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों द्वारा अपने ज़िले में निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के अन्य पदाधिकारियों के सहित इंदौर कमिश्नर मालसिंह, उज्जैन कमिश्नर संजय गोयल, उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर इंदौर मकरंद देउस्कर, पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव आयोग तैयार, इंदौर-उज्जैन के अधिकारियों ने किया मंथन












Click it and Unblock the Notifications