BJP के टिकट फॉर्मूले का कांग्रेस देगी जवाब, क्या दिग्गी, कमलनाथ और तंखा होंगे प्रत्याशी, जानिए?

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां इस बीच BJP ने अपनी तीन सूचियां जारी कर दी हैं, तो वहीं कांग्रेस की ओर से पहली सूची का इंतजार किया जा रहा है। उधर, भाजपा ने अपनी तीन सूचियां में दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है, तो वहीं बीजेपी के इस टिकट फार्मूले का जवाब कांग्रेस भी इसी तरह से दे सकती है।

सियासत के गलियारों में चल रही चर्चाओं को सुना जाए तो इसमें बीजेपी की तरह कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव में दिग्गजों को उतार सकती है, जहां प्रमुख तौर पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव और नकुल नाथ जैसे बड़े चेहरे चुनाव मैदान में नजर आ सकते हैं। वहीं अब जल्द ही कांग्रेस भी अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।

Indore

कांग्रेस की ऐसी रह सकती है रणनीति

सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक बीजेपी के दिग्गज नेताओं का सामना करने के लिए कांग्रेस भी दिग्गज नेताओं का सहारा ले सकती है, जहां कांग्रेस पहली रणनीति के तौर पर दिग्गज नेताओं के सामने दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ा सकती है, तो वहीं दूसरी रणनीति के मुताबिक दिग्गज नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर जा सकता है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने इसी रणनीति के मद्देनजर मैदान संभाल लिया है, जहां तमाम निकले अपने अपने क्षेत्र में नजर आ रहे हैं। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि, बीजेपी के टिकट फार्मूले के जवाब में कांग्रेस में किन दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतरती है।

कुछ ऐसा है BJP का टिकट फॉर्मूला

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां BJP ने प्रत्याशियों की तीन सूचियां जारी कर दी हैं, जिसमें बीजेपी की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली सूची नंबर दो की रही, जिसमें कई दिग्गज नेताओं को संगठन ने चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं अब सियासी गलियों में चल रही चर्चाओं पर ध्यान दिया जाए तो संगठन आने वाले वक्त में भी इसी तरह चौंका सकता है, और कई दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतार सकता है। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी अपने दिग्गज नेताओं का भरपूर उपयोग करना चाहती है। यही कारण रहा कि, संगठन ने दूसरी सूची में तमाम दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 में BJP खेल सकती है एक और दांव, इन दिग्गज को भी मिल सकता है टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+