MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं हरसूद विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य हरसूद विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से बीजेपी के विजय शाह विधायक हैं।
हरसूद विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, पंधाना विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मानी जाती है। हरसूद विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

साल 2018 में थे ऐसे चुनाव परिणाम
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में हरसूद विधानसभा सीट पर बीजेपी के विजय शाह ने कांग्रेस के सुखराम साल्वे को हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 61607 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 80556 वोट मिले थे। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कुंवर विजय शाह ने कांग्रेस के सुरजभानू सोलंकी को 43 हजार से वोट से हराया था। इस चुनाव में कुंवर विजय शाह को 73880 वोट मिले थे। सुरजभानू सोलंकी को 30309 वोट मिले थे। हरसूद विधानसभा सीट खंडवा जिले में आती है। हरसूद सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
कुछ ऐसा है हरसूद का चुनावी गणित
हरसूद विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ जयस भी चुनावी मैदान में नजर आ सकती है। हरसूद विधानसभा जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। हरसूद विधानसभा प्रमुख तौर पर आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे और आदिवासियों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं राजपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications