MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं राजपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य राजपुर विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के बाला बच्चन विधायक हैं।
राजपुर विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, राजपुर विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मानी जाती है। राजपुर विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

साल 2018 में थे ऐसे चुनाव परिणाम
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राजपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अंतर पटेल और कांग्रेस के बाला बच्चन के बीच मुकाबला था। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार को 85513 वोट पाकर जीत मिली। बीजेपी उम्मीदवार को 84581 वोट मिले और वे नजदीकी मुकाबले में हारे। 2013 के चुनाव में कांग्रेस के बाला बच्चन ने बीजेपी के देवी सिंह पटेल को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। बाला बच्चन को इस चुनाव में 82167 वोट मिले थे तो वहीं देवी सिंह पटेल को 70971 वोट मिले थे। मध्य प्रदेश की राजपुर विधानसभा सीट बड़वानी जिले में आती है।
यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
कुछ ऐसा है राजपुर का चुनावी गणित
राजपुर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ जयस भी चुनावी मैदान में नजर आ सकती है। राजपुर विधानसभा जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। राजपुर विधानसभा प्रमुख तौर पर आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे और आदिवासियों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं सेंधवा विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications