Indore के 56 दुकान पर मतदान करने वालों को फ्री मिलेंगे पोहा-जलेबी, स्पेशल चाइल्ड करेंगी वोटिंग

MP Assembly Election 2023 की गतिविधियों अंतर्गत 56 दुकान परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली अजय भादू ने इंदौर में गत दिवस आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया और नागरिकों से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान भी किया।

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन सहित इंदौर जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे। अजय भादू ने इंदौर में मतदाता जागरूकता में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता की सराहना की है।

Indore

स्पेशल चाइल्ड करेंगी मतदान

शहर के 56 दुकान, जिला प्रशासन द्वारा मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। स्पेशल चाइल्ड ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और कहा मतदान हमारा अधिकार है। 17 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा मतदान कर इंदौर को मतदान में भी नंबर वन बनाना है। मध्यप्रदेश में पहली स्पेशल चाइल्ड 17 नवंबर को मतदान करेगी। इंदौर जिला प्रशासन ने वोटर आईडी भी दे दिया है। इधर, 56 दुकान पर 17 नवंबर को सुबह 9 बजे तक मतदाताओं को फ्री में पोहा-जलेबी खिलाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के जागरूक नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

मतदान जागरूकता को लेकर प्रयास

सफाई सहित वायु शुद्धता के मामले में नंबर वन इंदौर शहर को अब मतदान के मामले में भी नंबर वन बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं। इंदौर जिले में मतदान का प्रतिशत ठीक-ठाक ही रहता है, निर्वाचन कार्यालय प्रत्येक चुनाव में इसे बढ़ाने के हर बार प्रयास करता है, इस विधानसभा चुनाव के दौरान भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों की जा रही है। कलेक्टर कार्यालय में भी मतदान के लिए आमजन को प्रेरित करने के उद्देश्य से बैनर पोस्टर के साथ ही विशाल रंगोली भी बनाई गई है। युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े- MP News: चुनाव तक सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध, छुट्टी के लिए लेनी होगी परमिशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+