Indore news : विधानसभा-3 में सिर फुटव्वल, कांग्रेस प्रत्याशी के सामने हुई कार्यकर्ताओं की भिडंत
MP में मतदान का सिलसिला जारी है। इस बीच प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान का सिलसिला जारी है, जहां मतदान शुरू होते ही विवादों का सिलसिला भी शुरू हो गया।
जिले के अलग-अलग इलाकों से विवाद के मामले सामने आए, जिनमें एक विवाद विधानसभा 3 से सामने आया है, जहां गाड़ी अड्डा स्थित सिल्वर जुबली स्कूल के बाहर हंगामा हो गया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया की एक कार्यकर्ता का सिर तक फुट गया।

कुछ ऐसा है मामला
विधानसभा 3 के गाड़ी अड्डा स्थित सिल्वर जुबली स्कूल के बाहर उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। यहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला, जिसमें एक कार्यकर्ता का सिर तक फुट गया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी भी पुलिस अधिकारियों से बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत करते नजर आए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को समझाईश देते हुए मामला शांत करवाया। वहीं घायल कार्यकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। विवाद के बाद घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
महू में चली तलवार
महू विधानसभा के ग्राम मांगलिया से विवाद सामने आया है, यहां दोनों पक्ष के कार्यकर्ता आपस मे मतदान को लेकर भीड़ गये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों को हॉस्पिटल पहुँचाना पड़ा। साथ ही विधानसभा 4 में उस वक्त बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई जब मतदाता मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे थे। वहीं झड़प के बाद मामला थाने पहुंचा जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के युवक के साथ मारपीट का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो हल्की-फुल्की झड़प के बीच मतदान संपन्न हुआ, जहां अब 3 दिसंबर को मतगणना होगी.












Click it and Unblock the Notifications