MP Assembly Election 2023 में कांग्रेस का टिकट फॉर्मूला, MLA लक्ष्मण सिंह ने खोला राज

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक बात रखी।

indore

मिशन 2023 नजदीक है, जहां ऐसे में अब कांग्रेस भी मिशन को फतेह करने की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक लक्ष्मण सिंह सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक बात रखी। इंदौर आए कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के टिकट के क्राइटेरिया से लेकर शहर अध्यक्ष घोषित करने के सवाल पर बेबाक जवाब दिए। इस दौरान लक्ष्मण सिंह ने कहा की, कांग्रेस में टिकट का एकमात्र क्राइटेरिया है, और वो है जीत, जो जीतेगा उसे टिकट दिया जाएगा।

कांग्रेस में जीत का क्राइटेरिया

इंदौर आए कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह से जब कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर क्राइटेरिया पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, कांग्रेस में जीत का क्राइटेरिया है। पार्टी ने सर्वे कराया है। पार्टी का सर्वे सही निकलेगा, आप लोग भी सर्वे करते हैं। हमारा सर्वप्रथम यही उद्देश्य है कि, जो जीत रहा है जितने वाला उसे टिकट देंगे। इसी के साथ लक्ष्मण सिंह ने दावा किया कि, कर्नाटक में कांग्रेस को कितनी सीटें मिली है, उससे ज्यादा सीटें मध्य प्रदेश में मिलेंगी। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों ही मेहनत कर रहे हैं, उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

शहर अध्यक्ष को लेकर कही ये बात

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, इंदौर में शहर अध्यक्ष भी घोषित हो जाएगा, पर शहर में आप रहते हैं, घूमते हैं, आप किसी छोटे दुकानदार से रिक्शेवाले से बात कीजिए, वह परिवर्तन की बात कर रहा है, तो यहां भी कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अच्छा मतदान होगा, और जहां तक शहर अध्यक्ष की बात है, तो वह भी जल्दी घोषित हो जाएगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मिशन 2023 नजदीक है, जहां ऐसे में अब कांग्रेस भी मिशन को फतेह करने की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक लक्ष्मण सिंह सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक बात रखी।

ये भी पढ़े- Kamal nath का ऐलान, MP में सरकार बनी तो 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+