Indore news: कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने BJP पार्षद को खुले मंच से दी धमकी, Video Viral
MP Assembly Election 2023 के बीच अब कांग्रेस और BJP दोनों ही दल के प्रत्याशियों का जनसंपर्क रफ्तार पकड़ रहा है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-2 में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झंडे को लेकर विवाद सामने आया है।
इंदौर की विधानसभा 2 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने भरी सभा में BJP पार्षद जीतू यादव पर झंडे निकालने का आरोप लगाते हुए खुले मंच से देख लेने की धमकी दी, इतना ही नहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने लट्ठ के दम पर चुनाव लड़ने की बात भी कही।

कांग्रेस प्रत्याशी ने दी खुली धमकी
कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, लगभग 2 से ढाई हजार झंडे कुलकर्णी भट्टे के हर घर पर लोगों ने अपनी स्वच्छेचा से लगवाएं हैं, यहां के पार्षद जीतू यादव उन्होंने गुंडागर्दी करके सारे झंडे हटवा दिए। मैं इस मंच से जीतू यादव को चैलेंज करता हूं, अब आमने-सामने की लड़ाई होगी, पूरी ताकत से, जिसमें दम होगा, वह जीत जाएगा। बहुत हो गई दोस्ती यारी, गुंडागर्दी, अब जो भी होगा, आमने-सामने होगा। तकलीफ उतनी देना जितनी सहन कर सको, हम पागल लोग हैं। कुलकर्णी भट्टे के अंदर से बोल रहा हूं, जिस किसी ने गुंडागर्दी करने की कोशिश की जमीन में 6 फीट नीचे जमीन में गाड़ देंगे।
लट्ठ के दम पर लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने कहा कि, यह जो आतंक का माहौल कुलकर्णी भट्टे पर बना रखा है। 3 दिसंबर से नया सूर्योदय कुलकर्णी भट्टे पर होगा। अब कोई दोस्ती यारी नहीं, सब खत्म हो गया। अब सिर्फ चुनाव होगा, कांग्रेस बीजेपी होगा, जिसमें दम होगा, वह जीत जाएगा, जिसमें दम होगा वह लड़ लेगा। अब पूरा चुनाव लट्ठ के दम से होगा। यहां सीआरपीएफ लगवाकर चुनाव लड़ेंगे और खुद भी लड़ेंगे। गलत हुआ हमारे सारे झंडा हटवा के कुलकर्णी भट्टे पर, गुंडागर्दी की इम्तिहान हो गई, निश्चित तौर पर यह गुंडागर्दी का अंत है, और अंत होकर रहेगा। हम यहीं से बोल रहे हैं, जिसमें लड़ने का दम हो लड़ ले।
ये भी पढ़े- Indore news: कांग्रेस पर बरसे देवेंद्र फडणवीस, जनता से बोले- इन पर भरोसा मत करना












Click it and Unblock the Notifications