MP Election के लिए मतगणना, प्रत्याशी के एजेंट को रखना होगा इस बात का ध्यान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा के लिए 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के दौरान ईव्हीएम के कंट्रोल यूनिट पर रिजल्ट बटन दबाते समय प्रत्याशियों के एजेंट को डिस्पले पैनल दिखाया जायेगा।
मतगणना सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करेंगे कि एजेंटों को डिस्पले पैनल दिखाया जाए ताकि वे प्रत्येक प्रत्याशी के पक्ष में डाले गए वोट की गिनती कर सकें, जो कंट्रोल यूनिट के डिस्पले पैनल पर प्रदर्शित होंगी।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आवश्यकता होने पर मतगणना सहायक को कंट्रोल यूनिट को इस प्रकार उठाकर रखना होगा कि डिस्पले पैनल न सिर्फ मतगणना का सुपरवाइजर बल्कि मतगणना टेबिल पर बैठे दूसरे मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर और जाली की दूसरी ओर बैठे प्रत्याशी के एजेंट को भी दिखाई दे। यदि कोई एजेंट ईवीएम पर एक बार से अधिक रिजल्ट देखने की इच्छा व्यक्त करता है तो मतगणना सुपरवाइजर को उसके संतोष के लिए फिर से रिजल्ट दिखाना होगा।
आयोग ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जब प्रत्येक मतदान की टेब्ल्युलेशन शीट (फार्म 17 सी) रिटर्निंग ऑफिसर की मेज पर आ जाती है तो रिटर्निंग ऑफिसर का कर्तव्य होगा कि रिटर्निंग ऑफिसर टेबिल पर बैठे प्रत्याशी, उसके एजेंट, मतगणना एजेंट को प्रत्येक मतदान केंद्र के प्रत्येक प्रत्याशी को रिजल्ट को नोट करने दें।
विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8:30 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां अब आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी, जिसके लिए तैयारियों का सिलसिला जारी है. वहीं अब मतगणना के बाद मध्यप्रदेश को नई सरकार मिल सकती है. इधर, अब प्रत्याशियों के एजेंट ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है.
ये भी पढ़े- MP में फलोदी सट्टा बाजार ने बनाई किसकी सरकार, आमजन के नजरिए से कितना भरोसेमंद, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications