Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP में फलोदी सट्टा बाजार ने बनाई किसकी सरकार, आमजन के नजरिए से कितना भरोसेमंद, जानिए?

Phalodi Satta Bazaar ने इन दिनों देश भर में एक अलग चर्चा शुरू कर दी है, जहां मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी फलोदी सट्टा बाजार की ओर से जारी किए गए भाव अब सुर्खियों में बने हैं, तो वहीं फलोदी सट्टा बाजार ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना अनुमान भी जाहिर किया है।

देश के अलग-अलग राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला जारी है। वहीं आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। वहीं इससे पहले अब अलग-अलग सट्टा बाजारों में लगाए गए दामों ने सियासत को अलग दिशा दे दी है, जहां देश भर के प्रमुख सट्टा बाजारों में सबसे ज्यादा चर्चा इन दिनों फलोदी सट्टा बाजार को लेकर है।

Indore

जनता ने कही ये बात

फलोदी सट्टा बाजार को लेकर जब वन इंडिया हिंदी ने आमजन से राय जानना चाही तो सभी ने अपना अलग अलग मत रखा है। इंदौर के रहने वाले निखिल की माने तो सट्टा बाजार पर विश्वास करना बेहद कठिन काम है, क्योंकि इससे पहले हुए चुनाव में सट्टा बाजार के आंकलन गलत होते भी दिखाई दिए हैं। वहीं एक अन्य सन्नी नाम के व्यक्ति की माने तो कभी-कभी सट्टा बाजार का अनुमान सही साबित हो जाता है, यही कारण है की लोग सट्टा बाजारों का रुख जानने में ज्यादा रुचि रखते हैं। संदीप बताते हैं की अबकी बार के चुनाव में सट्टा बाजार के अनुमान को ज्यादा सिरियसली लिया जा रहा है, गैर कानूनी होने के बावजूद सट्टा बाजार के लगाए अनुमान के प्रति लोगों का झुकाव एक अलग ट्रेंड सेट कर रहा है।

कुछ ऐसा है सट्टा बाजार का अनुमान

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है। फलोदी सट्टा बाजार से आ रही खबरें कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी नेताओं की धड़कनें बढ़ा देती है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 3 दिसंबर को होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देखी।

(नोट:- वन इंडिया हिंदी टीम सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है)

ये भी पढ़े- MP Election: फलोदी छोड़िए, करनाल, पालनपुर और बेलगाम सट्टा बाजार किसकी बनवा रहे सरकार, जानिए?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+