MP Election: सर्वाधिक मतदान कराने वाले BLO को मिलेगा इनाम, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी
MP Assembly Election 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलेक्टर, रिटर्निंग अधिकारी और बीएलओ को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले शीर्ष तीन बूथ लेवल अधिकारी को सम्मानित किया जायेगा। इस प्रकार प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों के 690 बीएलओ को 5-5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

कुछ ऐसी है व्यवस्था
सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले शीर्ष तीन विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों तथा शीर्ष तीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को 25 जनवरी 2024 को राज्य स्तर पर आयोजित किये जाने वाले 14 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के अवसर पर दिया जायेगा। पुरस्कार स्वरूप सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले प्रथम तीन जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को क्रमशः 5 लाख रुपये, 3 लाख रुपये तथा 2 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जायेंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान के लिये शीर्ष तीन रिटर्निंग अधिकारियों को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किये जायेंगे।
कुछ ऐसा है निर्वाचन कार्यक्रम
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कार्यक्रमानुसार 17 नवम्बर, 2023 को मतदान होगा। निर्वाचन की प्रक्रिया में अपना मत देना हर मतदाता का अधिकार है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये मतदाताओं को मतदान की सुविधा देने के लिये राज्य शासन द्वारा अधिसूचना जारी कर परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट) के तहत राज्य शासन द्वारा अवकाश घोषित किया गया है।संपूर्ण मध्यप्रदेश में विधानसभा आम चुनाव 2023 के सिलसिले में 17 नवम्बर 2023 (शुक्रवार) को मतदान के लिये सार्वजनिक अवकाश का दिन होगा। उक्त संबंध में श्रम आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा भी परिपत्र जारी कर अवकाश संबंधी निर्देश प्रसारित किये गये है।
ये भी पढ़े- MP Election: 30 नवंबर तक एग्जिट पोल प्रतिबंधित, छापा या दिखाया तो होगी कड़ी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications