MP Assembly Election 2023: घोषणा पत्र के लिए BJP ने जनता से मांगे सुझाव, इन स्थानों पर लगी पेटी
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सम्मानीय पत्रकार बंधुओं को पत्रकार-वार्ता में संबोधित करते हुए कहा कि, घोषणा पत्र एक राजनैतिक पार्टी का आईना होता है और प्रत्येक राजनैतिक दल अपना-अपना घोषणा पत्र जनता के सामने प्रस्तुत कर जनता का विश्वास अर्जित करने का प्रयास करता है, लेकिन यह घोषणा पत्र भारतीय जनता पार्टी का वचन पत्र है। यह वचन पत्र जनता व भाजपा के बीच विश्वास का वचन है।
इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिले में जाकर जनता से राय लेकर अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। दिनांक 18 अगस्त को संभाग स्तर की घोषणा समिति की बैठक भाजपा कार्यालय, इंदौर पर आयोजित हो चुकी है.

कुछ इस तरह दे सकते हैं सुझाव
घोषणा पत्र में शहर के प्रबुद्धजन, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी, सी.ए, कला, साहित्य, सांस्कृतिक, खेल, शिक्षा पर्यावरण, सामाजिक क्षेत्र, स्वयंसेवी संस्थाएं, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, युवा व्यवसायी, उद्योगपति, किसान, महिला उद्यमी, भवन निर्माता, मजदूर, प्रतिनिधि, धार्मिक संगठन, पूर्व फौजी सहित ऐसे टॉप मोस्ट लोगो की राय लेने के लिये दिनांक 1 सितम्बर, 2023 शुक्रवार सांय 5 बजे जाल सभागृह, इंदौर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा आम जनता की राय भी घोषणा पत्र में आये इस हेतु शहर के प्रमुख स्थल राजबाड़ा और भाजपा कार्यालय पर पेटियां रखकर आम जनता की राय लेने का कार्य भी किया जायेगा, ताकि आम जनता की राय को उक्त घोषणा पत्र में शामिल की जा सकें।
घोषणा पत्र को लेकर हुई थी बैठक
अब से कुछ दिनों पहले इंदौर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संभागीय चुनाव घोषणा पत्र समिति की द्वारा बैठक संपन्न हुई थी, जिसमें इंदौर संभाग के सभी जिलों से आए अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे, जिन्होंने घोषणा पत्र में सम्मिलित करने हेतु अनेकों अच्छे सुझाव दिए थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक जयंत मलैया ने कहा था कि, भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य जन अपेक्षा के अनुकूल घोषणा पत्र बनाना है, जिसमें प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं को हल करने की बात हो, मलैया ने आगे कहा कि, सभी सुझावों में से लेने लायक सुझावों को घोषणा पत्र में सम्मिलित किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore news: गुजरात की MLA संगीता पाटिल ने जाना विधानसभा 2 का हाल, जमकर की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications