Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news: गुजरात की MLA संगीता पाटिल ने जाना विधानसभा 2 का हाल, जमकर की तारीफ

प्रदेश भर में विधायक प्रवास अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत बाहरी राज्यों के विधायक मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की समीक्षा कर रहे हैं इसी कड़ी में इंदौर विधानसभा क्षेत्र 2 में गुजरात के सूरत शहर की लिंबायत विधानसभा की विधायक संगीताबेन पाटिल को विधानसभा 2 की जिम्मेदारी मिली है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा की है।

प्रवासी विधायक संगीताबेन पाटिल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, हम पिछले एक सप्ताह से विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में जाकर विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे है. हमने देखा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी लोग विधायक रमेश मेंदोला जी के कार्यों को लेकर संतुष्ट एवं खुश नजर आ रहे हैं इतने दिनों में हमने किसी भी वार्ड में किसी भी व्यक्ति से विधायक जी को लेकर नाराजगी या असंतुष्टता नहीं देखी। सभी व्यक्ति विधायक मेंदोला के कामों को लेकर खुश नजर आ रहे हैं।

Indore

विधायक ने कही ये बात

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे जनहितेषी योजनाओं एवं कार्यों का पत्रकार वार्ता के दौरान विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रथम दिवस से ही हमने विधानसभा स्तरीय बैठक लेना शुरू कर दी जिसमें मंडल अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री, वार्ड अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र के प्रमुख से चर्चा की एवं उन्हें नमो एप वह सरल ऐप डाउनलोड करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर मैंने 6 मंडलों और 18 वार्डों की समीक्षा की, जिसके बाद मेने यहां पर सोशल मीडिया के प्रमुखों के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में मौजूद सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से चर्चा कर सरकार की जनहितैषी कार्यों को प्रमोट करने की अपील की है.

अलग-अलग अभियान चलाए

विधायक संगीता बेन पाटील ने बताया की, हमने विधानसभा स्तरीय वॉल पेंटिंग अभियान के माध्यम से सभी मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वॉल पेंटिंग कर सरकार की योजनाओं के बारे में आम जनता को बतलाया। उन्होंने कहा कि, हमने भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा जैसे की महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एसटी मोर्चा, एससी मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के साथ बैठक की और उनको प्रोत्साहित कर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने एवं आमजन को सरकार की योजनाओं से अवगत कराने को कहा, इसके बाद उन्होंने बतलाया कि हमने विधानसभा क्षेत्र 2 में सभी मंडलों और वार्ड वाइज पार्षदों के साथ बैठक की और उनसे सुझाव और समस्याओं के बारे में चर्चा की है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं राजपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+