बात हो गई है, सभी नाम वापस ले लेंगे...नाराज नेताओं के नामांकन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव के संग्राम के बीच इंदौर में BJP संगठन की संभागीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के दिग्गज नेताओं ने मालवा-निमाड़ में जीत का खास प्लान तैयार किया. वहीं बैठक बाद कैलाश विजयवर्गीय ने रूठे नेताओं से बात हो जाने और जल्द मान जाने के संकेत दिए हैं.
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर बीजेपी की संभागीय संगठन बैठक आयोजित की गई, जिसमें तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक के बाद बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हमारी 90 प्रतिशत लोगों से बात हो गई है, सब नामांकन वापस ले लेंगे।

सभी नाम वापस लेंगे
इंदौर में आयोजित हुई BJP की संभागित बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दी गई गाइडलाइन पर चर्चा की गई, साथ ही रूठों को मनाने पर मंथन भी हुआ। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, हितानंद शर्मा और राघवेंद्र गौतम समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। संभागीय बैठक में हिस्सा लेने आए BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, बैठक करके प्लान बनाना यह हमारे कार्य पद्धति का हिस्सा है, उसमें कोई नयापन नहीं है। यह चुनाव के दौरान होने वाली सतत प्रक्रिया है। सारे ही संभागों में बैठक हुई है। इसी के साथ BJP नेताओं के निर्दलीय नामांकन दाखिल करने के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हमारी 90 प्रतिशत लोगों से बात हो गई है, सब नामांकन वापस ले लेंगे।
बैठकों का सिलसिला जारी
इंदौर की विधानसभा-1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।
ये भी पढ़े- MP Election: BJP कार्यकर्ताओं की गाड़ी से निकाले झंडे-बैनर, प्रदेश प्रभारी ने चुनाव आयोग से की शिकायत












Click it and Unblock the Notifications