MP Election: BJP कार्यकर्ताओं की गाड़ी से निकाले झंडे-बैनर, प्रदेश प्रभारी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

MP Assembly Election 2023 के बीच BJP ने अपने कार्यकर्ताओं पर हो रही सरकारी कार्रवाई का विरोध किया है। इसके लिए चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने राजधानी भोपाल में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया है। यहां यादव ने आवेदन देकर प्रदेश भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर और वाहनों से पार्टी के झंडे बैनर हटाए जाने का विरोध किया है।

चुनाव आयोग को पहुंचे प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे, जहां सभी ने एक स्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

Bhopal

भूपेंद्र यादव ने की शिकायत

चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि, बीजेपी नियमों को मानने वाली पार्टी है, और किसी भी दल का कार्यकर्ता आचार संहिता के बावजूद अपनी निजी प्रॉपर्टी में अपनी पार्टी के झंडे लगा सकता है, जबकि प्रदेश भर में शासकीय अधिकारी कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन और मकान से पार्टी के झंडा हटा रहे हैं. बीजेपी ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए निर्वाचन आयोग से अपने कर्मचारियों के लिए एक सर्कुलर जारी करने की मांग की है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी में जारी विधानसभा चुनाव के बीच BJP ने अपने कार्यकर्ताओं पर हो रही सरकारी कार्रवाई का विरोध किया है, इसके लिए चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने राजधानी भोपाल में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

कुछ ऐसा है चुनाव कार्यक्रम

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+