MP news: एक नहीं बल्कि दो सीटों से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं BJP के दिग्गज, क्या अगली सूची में होगा धमाका ?

MP Assembly Election 2023 को लेकर तैयारी का सिलसिला जारी है. इस बीच भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में तमाम विकास नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है. वहीं अब टिकट मिलने के बाद सभी दिग्गज नेता चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं. इस बीच अब जल्द ही बीजेपी की चौथी लिस्ट भी जारी होने की संभावना जताई जा।

सियासत के जानकारों की माने तो बीजेपी अपनी चौथी लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतर सकती है, जहां इस बात को लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है कि, जिन दिग्गज नेताओं को संगठन में दूसरी सूची में मौका दिया है, उन्हें एक बार फिर किसी और विधानसभा से चुनाव मैदान में उतर जा सकता है।

Indore

दिग्गज नेताओं का भरपूर उपयोग करेगा संगठन

सियासत के सूत्रों की माने तो बीजेपी अपने दिग्गज नेताओं का पूरा उपयोग आगामी विधानसभा चुनाव में करने की तैयारी कर रही है। इसी का परिणाम रहा कि, बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में तमाम दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी की चौथी सूची में भी तमाम दिग्गज नेताओं के नाम नजर आने की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं जिन दिग्गज नेताओं को दूसरी सूची में जगह देते हुए बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है, उन्हें एक और विधानसभा यानी कुल दो विधानसभाओं से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी की जा रही है, जिसके मद्देनजर चौथी सूची में भी कुछ दिग्गज नेताओं के नाम नजर आ सकते हैं, जिनके नाम दूसरी सूची में शामिल रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि, दिग्गज नेताओं को दो विधानसभा सीटों पर बीजेपी चुनाव मैदान में उतार सकती है।

कुछ ऐसा है संगठन का फॉर्मूला

बीजेपी की ओर से दिग्गज नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने के पीछे यदि सियासी समीकरणों पर नजर डालें तो इसमें प्रमुख तौर पर कांग्रेस की जीती हुई सीटों को एक बार फिर बीजेपी अपने कब्जे में करना चाहती है। यही कारण है कि, इन सीटों से बीजेपी दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। इतना ही नहीं दिग्गज नेताओं के चुनाव मैदान में उतरने से एक जिले की कई विधानसभा सीटों पर बीजेपी अपने पक्ष में माहौल बनाने में कामयाब हो सकती है। इतना ही नहीं दिग्गज नेताओं को संगठन जिन सीटों पर प्रत्याशी बना रहा है, उन सीटों पर जीत की संभावनाओं को प्रतिशत भी बढ़ रहा है। यही कारण है कि, आने वाले दिनों में भी संगठन इसी तरह की रणनीति पर काम करते हुए, एक अलग फार्मूले पर जाकर दिग्गज नेताओं को एक नहीं बल्कि दो विधानसभाओं से प्रत्याशी बना सकता है।

ये भी पढ़े- 'चुनाव लड़ने की एक परसेंट इच्छा नहीं थी लेकिन...', कार्यकर्ताओं से बोले कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+