'चुनाव लड़ने की एक परसेंट इच्छा नहीं थी लेकिन...', कार्यकर्ताओं से बोले कैलाश विजयवर्गीय
MP में इन दिनों मिशन इलेक्शन की तैयारी में जुटी BJP ने अपनी दूसरी सूची में तमाम दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। इस बीच इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं अब विजयवर्गीय ने अपने चुनाव अभियान का आगाज भी कर दिया है।
विधानसभा एक के बड़ा गणपति मंदिर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने पूजन दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि, मेरी चुनाव लड़ने की एक परसेंट इच्छा नहीं थी, लेकिन आप जो सोचते हैं, वह होता नहीं है। भगवान की इच्छा थी कि मैं चुनाव लड़ूं, इसलिए मैं उम्मीदवार हूं।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मेरी लड़ने की इच्छा ही नहीं थी, एक परसेंट इच्छा नहीं थी, एक माइंड सेट होता है ना लड़ने का, अपने को तो जाना है, भाषण देने, अब बड़े नेता हो गए हैं, अब हाथ जोड़कर कहां जाएंगे, भाषण देना और निकल जाना, ये सोचा था हमने तो, हमने तो प्लान यही बनाया था कि, रोज आठ सभा करनी है, पांच हेलीकॉप्टर से और तीन कार से, रोज आठ सभा करनी है इस पूरे चुनाव में, पूरा प्लान भी बन गया था, पर आप जो सोचते हैं, वह होता कहां है, भगवान की जो इच्छा होती है, वही होता है। भगवान की ऐसी इच्छा थी कि मैं चुनाव लड़ूं, एक बार फिर से जनता के बीच में जाऊं, तो ईश्वर की इच्छा थी, तो एक बार फिर से उम्मीदवार हूं, मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि, मैं उम्मीदवार हूं। मुझे लग ही नहीं रहा कि, मुझे टिकट मिल गया, और मैं उम्मीदवार बन गया। इस बीच जब जनता के बीच से आवाज आई कि, आप सीएम बन जाओगे, तो कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब देते हुए कहा कि, ठीक है वह तो।
विजयवर्गीय ने शुरू किया जनसंपर्क
BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मिशन 2023 के मद्देनजर अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जहां इंदौर की विधानसभा एक से प्रत्याशी घोषित होने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। वहीं इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा एक के बड़ा गणपति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन अर्चन के बाद अपने जनसंपर्क का आगाज किया। कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा एक के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया है, जहां कैलाश विजयवर्गीय पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन समेत बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विजयवर्गीय के साथ नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़े- MP news: टिकट मिलते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गए कैलाश विजयवर्गीय, हर तरफ दिखा जलवा












Click it and Unblock the Notifications