MP Election: सीटों का गणित फंसते ही प्लान 'B' का होगा इस्तेमाल, अमित शाह और दिग्विजय सिंह हैं तैयार
MP Assembly Election 2023 के लिए मतगणना आगामी 3 दिसंबर को होनी है, जहां इसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, वहीं अब 3 दिसंबर को मतगणना के बाद सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
BJP की ओर से सरकार बनाने में सीटों का समीकरण साधने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चाणक्य की भूमिका में नजर आ सकते हैं, तो वहीं कांग्रेस के लिहाज से सीटों का फंसा हुआ पेंच सुलझाने में दिग्विजय सिंह का अहम योगदान रहने की संभावना सियासी गलियारों में जताई जा रही है।

कुछ ऐसा सत्ता का समीकरण
आगामी 3 दिसंबर यानि मतगणना का दिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, जहां बात यदी बीजेपी के नजरिए से करें तो मतगणना के बाद अगर सीटों के लिहाज से सत्ता बनाने का पेंच उलझता है तो ऐसी स्थिति में संकट मोचन की भूमिका केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निभा सकते हैं, जहां शाह सत्ता का समीकरण साधने में महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे। वहीं दूसरी ओर बात कांग्रेस के खेमें की करें तो इधर सत्ता का समीकरण उलझने पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मोर्चा संभालते नजर आ सकते हैं, जिसके पीछे की वजह दिग्गी राजा का लंबा सियासी अनुभव और एमपी की पॉलिटिकल नब्ज की गहरी जानकारी है। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह इससे पहले भी कांग्रेस के लिए संकट मोचन की भूमिका निभा चुके हैं, यही कारण है की हाईकमान को दिग्गी राजा पर भरोसा बरकरार।
नतीजों का है इंतजार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है। फलोदी सट्टा बाजार से आ रही खबरें कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी नेताओं की धड़कनें बढ़ा देती है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 3 दिसंबर को होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देगी।
ये भी पढ़े- MP Exit Poll: एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े, निमाड़ अंचल में किसने मारी बाजी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications